कांग्रेस के नेता शशि थरूरद्वारा शुरू किए गए हिन्दू पाकिस्तान विवाद में अब बांग्लादेश की चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन भी शामिल हो गई हैं ! उन्होंने कहा कि, हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से बेहतर है । तस्लीमा ने एक ट्वीट कर लिखा कि, “इंडिया हिन्दू पाकिस्तान नहीं है । इंडिया हिन्दू इंडिया है । हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से काफी अच्छा है । सबसे अच्छा सेक्यूलर इंडिया है । यहां सेक्यूलर का मतलब धर्मिक नहीं, बल्कि गैर-धार्मिक है !” India is not ‘Hindu Pakistan’. India is ‘Hindu India’. ‘Hindu India’ is better than ‘Muslim India’. The best is ‘secular India’. Here secular does not mean religious, it is rather non-religious. — taslima nasreen (@taslimanasreen) July 12, 2018 दरअसल, इस विवाद की शुरूआत शशि थरूर ने की थी । उन्होंने कहा था कि यदि २०१९ के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है तो भारत हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा । भारतीय जनता पार्टी एक नया संविधान लिखेगी, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाता हो । संविधान हिन्दू राष्ट्र के सिद्धांतो पर आधारित होगा ! थरू...