Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Indian Air Force

विंग कमांडर नमृता चंडी ने जान्हवी और करण जौहर को फटकारा

जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना लगातार विवादों में है। भारतीय वायुसेना की तरफ से फिल्म को लेकर आपत्ति जताई जा चुकी है। वायुसेना ने सेंसर बोर्ड से इसकी शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर भी लगातार फिल्म का विरोध हो रहा है। इस बीच वायु सेना के एक पूर्व अधिकारी ने फिल्म के निर्माताओं को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में कहा है कि वे क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर दर्शकों के सामने झूठ नहीं परोस सकते। गुंजन सक्सेना फिल्म के निर्माताओं को संबोधित अपने पत्र में विंग कमांडर नमृता चंडी (सेवानिवृत्त) ने भारतीय सशस्त्र बलों, विशेष रूप से भारतीय वायु सेना के नकारात्मक चित्रण को लेकर एक विस्तृत प्रतिक्रिया लिखी है। साथ ही उन्होंने फिल्म में दिखाए गए महिला के साथ भेद-भाव, दुर्व्यवहार और उनके साथ उत्पीड़ने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया।  विंग कमांडर चंडी (सेवानिवृत्त) ने अपने पत्र में कहा है कि पुरुषों और महिलाओं दोनों ने सशस्त्र बलों में एक साथ प्रशिक्षण लिया है। आउटलुक में प्रकाशित पत्र के अनुसार उन्होंने गुंजन के साथ प्रशिक्षण लिया है और एक-दूसरे को सबसे खराब परिस्थितियों में देख...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: सोनिया गांधी ने मायके को भी नहीं बख्शा!

मनमोहन सिंह सरकार के समय में हुए  अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सोनिया गांधी पर शिकंजा कसता जा रहा है। वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद के सौदे में बिचौलिये का काम करने वाले इटली के नागरिक जेम्स क्रिश्चियन मिशेल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द उसे भारत को सौंप दिया जाएगा। इस खबर से कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से डरी हुई है। क्योंकि उसे डर है कि वो कहीं सोनिया गांधी के खिलाफ बयान न दे दे। बिचौलिया जेम्स क्रिश्चियन मिशेल एक अहम कड़ी है। आरोप है कि उसी के जरिए इस सौदे में कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेताओं ने रिश्वत ली थी। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले में एक सप्लिमेंटरी चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इस चार्जशीट को दुबई की कोर्ट में पेश किया गया है, ताकि गिरफ्तार बिचौलिये के प्रत्यर्पण में आसानी हो। घोटाले से सोनिया गांधी का कनेक्शन 2010 में हेलीकॉप्टर बनाने वाली इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से वीवीआईपी के लिए 12 हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा हुआ था। 12 हेलीकॉप्टरों के लिए कुल 3600 करोड़ रुपये देना तय हुआ था। लेकिन तभी यह पोल खुल गई कि कंपनी ने भारत में 125 क...

मोदी के विदेशी दौरों में इस्तेमाल चार्टर्ड प्लेन का बिल बताएंः विदेश मंत्रालय से CIC

केंद्रीय सूचना आयोग ने विदेश मंत्रालय को साल 2013-2017 के बीच प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के दौरान इस्तेमाल किए गए एअर इंडिया के चार्टर्ड विमान पर आए खर्च से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है.   मुख्य सूचना आयुक्त आर के माथुर ने मंत्रालय की इस दलील को खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के लिए भारतीय वायुसेना और एअर इंडिया द्वारा किये गए बिल की राशि, संदर्भ संख्या और बिल की तारीख से जुड़े विवरण से संबधित दस्तावेज एक स्थान पर संकलित नहीं हैं और आवेदक द्वारा मांगी गयी सूचना को एकत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को लगाना पड़ेगा. हाल में पीएम की विदेश यात्रा तब चर्चा में आई थी जब पड़ोसी देश पाकिस्तान ने इसे लेकर भारत को बिल भेज दिया था. पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्तेमाल किए गए भारतीय वायुसेना के विमान के ‘रूट नैविगेशन’ शुल्क के रूप में भारत को 2.86 लाख रुपये का बिल भेजा था. यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दायर आवेदन के जवाब में दी गई. यह शुल्क प्रधानमंत्री के विमान के लाहौर में ठहराव और रूस, ...

पाकिस्तान पर हवाई हमले की तैयारी???

पाकिस्तान की तरफ से चलाए जा रहे प्रॉक्सी वार के बीच भारत के कड़े रुख के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय वायु सेना ने अपने अधिकारियों को शॉर्ट नोटिस में बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है. एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की तरफ से वायु सेना के 12,000 अधिकारियों को लिखे गए निजी पत्र में कहा गया है कि मौजूदा हालात में हमारे चारो ओर निरंतर खतरा मौजूद है, ऐसे में हमें एक शॉर्ट नोटिस पर भी बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा. इस खत में धनोआ ने पक्षपात और यौन उत्पीड़न के मामलों का भी जिक्र किया है. साथ ही पत्र में कम संसाधनों का भी उल्लेख किया गया है. एयर चीफ मार्शल ने लिखा है कि वायुसेना अपने पास 42 फाइटर प्लेन दस्ते रख सकती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में हमारे पास 33 ही मौजूद हैं. पत्र में पाकिस्तान की तरफ से लगातार चलाए जा रहे प्रॉक्सी वार का जिक्र करते हुए कहा गया है कि लगातार सेना के कैंपों पर आतंकी हमले हो रहे हैं जिस वजह से जम्मू -कश्मीर में अशांति का माहौल है. वायुसेना प्रमुख के इस खत पर 30 मार्च का साइन है. ये खत वायु सेना प्रमुख के पद पर धनोआ की नियुक्ति के 3 महीने के बाद लिखा ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)