Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mukesh Ambani

45 हजार करोड़ के कर्ज में फंसे अनिल अंबानी

कर्ज में डूबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) में कर्मचारियों की संख्या करीब 94 प्रतिशत घटकर 3,400 रह गयी है। एक समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 52,000 थी।आरकॉम ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘आरकॉम समूह में कर्मचारियों की कुल संख्या उच्चतम स्तर 52,000 से घटकर 3,400 पर आ गयी है। कर्मचारियों की कुल संख्या में 94 प्रतिशत की कमी आयी है।’ कंपनी पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए वो काफी जद्दोजहद कर रही है। रिलायंस कम्युनिकेशन कंपनी का नेतृत्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी कर रहे हैं। जून 13 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि अब कंपनी में केवल 3400 लोग ही काम कर रहे हैं।  कंपनी 2008-10 के दौरान शिखर पर थी। आरकॉम पर फिलहाल 45,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। कंपनी ने इस साल जनवरी में अपना मोबाइल सेवा कारोबार बंद कर दिया और ‘बिजनेस-टू-बिजनेस’ स्तर पर दूरसंचार सेवाएं दे रही है। कंपनी ने कहा कि बी 2 बी इकाई उद्योग में मौजूदा शुल्क युद्ध से बचा हुआ है। इस खबर के बाद आरकॉम के शेयर में ज्यादा गिरावट नहीं...

कोई बंगला 125 करोड़ तो कोई 90 करोड़ का

मुकेश अंबानी की फैमिली इन दिनों चर्चा में है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपनी स्कूलफ्रेंड श्लोका मेहता के साथ सगाई करने का एलान कर दिया। जश्न की शुरुआत प्री-इंगेजमेंट पार्टी से हुई, जो कि अंबानी के रेसिडेंस एंटीलिया में हुई। अंबानी का 27 फ्लोर ऊंचा यह अपार्टमेंट 12 हजार करोड़ का है। पॉलिटिक्स में भी कुछ ऐसे दिग्गज हैं जिनके आशियाने उनकी कीमत तो कभी अन्य विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। कमलनाथ का बंगला है सबसे महंगा छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश  से लोकसभा सदस्य कांग्रेस नेता  कमल नाथ  ने सबसे ज्यादा खर्च अपने घरों पर किया है। उनका दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बंगला पॉलिटीशियन्स में सबसे महंगा है। कमल नाथ के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बंगले की कीमत साल 2014 तक 125 करोड़ रुपए आंकी गई। यह बंगला लगभग 21 हजार स्क्वैयर फीट एरिया में बना है। इसे कमल नाथ ने दिसंबर 2005 में कुल 3.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। 9 साल में इसकी कीम 124.9 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। दिल्ली के ही सुल्तानपुर में इनका एक और बंगला है, जिसे 1993-94 में खरीदा गया। सुल्तानपुर बंगले की कीमत साल 2014 तक 32....

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)