दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुसलमानो से अपील की है कि वे समाजवादी पार्टी और इसके नेताओं के बारे में सोचना बंद कर दें । उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब मुसलमानो को कोई और विकल्प तलाश करना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो में मुसलमान सपा को सबक सिखाएं । अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी का खुलकर समर्थन करने वाले और 2012 विधानसभा चुनावों में मुलायम सिंह यादव के साथ मंच साझा करने वाले बुखारी ने कहा कि सपा ने मुस्लिमों के साथ धोखा किया और केंद्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन किया। उस समय मुलायम सिंह परिवार से केवल 5 सांसद ही लोकसभा भेजे गए। समाजवादी पार्टी नेता मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दे उठाने में भी नाकाम रहे, जो उन्होंने 2012 के घोषणापत्र में वादा किया था। अहमद बुखारी ने कहा कि मुस्लिमों को धोखा देने के लिए समाजवादी पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाना चाहिए। समुदाय को नया विकल्प ढूंढना होगा ताकि कोई भी नेता आगे से उन्हें हल्के में ना ले। सम...