आईये आपका परिचय कराते हैं विश्व के सबसे होनहार बातों के जादूगर, विश्व पटल पर भारत का सर ऊँचा करने वाले हमारे यशस्वी प्रधान सेवक, देश के चौकीदार आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी का। हमारे प्रधान मंत्री जी को स्वच्छता बहुत पसंद है, इसलिए इन्होंने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के अंदर साफ-सफाई की और लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे अन्य कद्दावर नेता जो स्वर्गीय बाजपेयी जी की भाजपा के अहम रणनीतिकार होने के साथ ही भाजपा के हिंदुत्व एजेण्डे के पोषक रहे थे, इन सब को बाहर का रास्ता दिखा कर स्वच्छ भाजपा-स्वस्थ भाजपा का निर्माण किया। अगले सफाई अभियान के चरण में इन्होंने जो प्रमुख कार्य किया वह था भाजपा के बैनर, फ्लैक्स, पाम्पलेट, आदि सभी जगहों से अटल बिहारी वाजपेयी जी, एवम लालकृष्ण आडवाणी जी की फोटो को हटवा देना ताकि जनमानस के अंदर इन लोकप्रिय नेताओं की स्मृति धीरे-धीरे खत्म होती रहे। अवलोकन करें:-- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2018/…/blog-post_77.html nigamrajendra28.blogspot.com उत्तर प्रदेश उपम...