Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bengal violence

बदले की बात की तो छोड़ दूंगा शहर, इमाम ने बेटे की हत्या के बाद कहा

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन (25 मार्च, 2018) भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते रविवार को हुई इस हिंसा में अब तक चार लोगों की हत्या हो चुकी है। चौथे मृतक शख्स की पहचान एक 16 वर्षीय किशोर के रूप में की गई है। बेटे की मृत्यु के बाद हिंसाग्रस्त आसनसोल की एक मस्जिद के इमाम मौलाना इम्दादुल रशीदी ने गुरुवार (29 मार्च, 2018) को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यहां एक समूह को संबोधित करते हुए लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि बदले की बात की तो वो मस्जिद और शहर छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि कोई और बाप अपना बेटा खोए। बता दें कि मृतक सिबतुल्ला रशीदी (16), जो इस साल बोर्ड की परीक्षा (दसवीं) के समय दिखाई दिया, आसनसोल के रेल पार क्षेत्र में भड़की हिंसा के बाद से लापता था। अवलोकन करें:-- बंगाल हिंसा: चमड़ी उधेड़वा लूंगा -- बीजेपी सांसद की धमकी गुरुवार (29 मार्च) को आसनसोल पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को आसनसोल में घुसने से रोक दिया केंद्रीय मंत्.... NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM सूत्रों के मुताबिक, दंगाइयों ने उन्हें उठ...

बंगाल हिंसा: चमड़ी उधेड़वा लूंगा -- बीजेपी सांसद की धमकी

गुरुवार (29 मार्च) को आसनसोल पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री  बाबुल सुप्रियो को आसनसोल में घुसने से रोक दिया केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  के सांसद बाबुल सुप्रियो का गुरुवार (29 मार्च) को भीड़ पर भड़क उठे। लौट जाने को कहा गया, जिस पर उन्होंने लोगों को खुली धमकी दे डाली। कहा कि वह लोगों की खाल उधेड़वा लेंगे। आपको याद दिला दें कि रानीगंज में रामनवमी की रैली को लेकर रविवार और सोमवार को दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। सांप्रदायिक हिंसा की घटना के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई थीं, जिसके बाद से अभी तक क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जब अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तो लोग जोर-जोर से उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिस पर उन्होंने खुली धमकी दे डाली। सुप्रियो इस दौरान कल्याणपुर में राहत शिविर की ओर जा रहे थे। मगर रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक दिया था। उन पर सीआरपीसी की धारा 144 और आईपीसी की धारा 146, 147, 148 और 353 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। सुप्रियो पर इसी के साथ आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रूपेश कुमार पर ह...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)