केरल में 8 अगस्त से हुई भारी बारिश के कारण 230 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 10 लाख से अधिक लोगों के घर तबाह हो चुके हैं और वे शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। संपत्ति के नुकसान की बात करें, तो करीब 30,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है। लिहाजा, यूएई के पीएम व दुबई के शासक शेख मोहम्मद अल मख्तूम ने 700 करोड़ रुपए की मदद की पेशकश की थी। उन्होंने स्थिति के बारे में लिखते हुए तीन ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने उल्लेख किया कि यूएई के विकास में केरल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दूसरे और तीसरे ट्वीट में उन्होंने केरल के लोगों की हर संभव मदद की पेशकश की। सदी की सबसे भयानक बाढ़ का सामना करने वाले केरल की मदद के लिए हर तरफ से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं विदेशी चंदे को लेकर भी राजनीति जारी है। कुछ दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि यूएई ने 700 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है, लेकिन केंद्र सरकार ने नियमों का हवाला देते हुए इसे स्वीकार करने से मना कर दिया था। जिसके बाद इसे लेकर राजनीति तेज हो गई थी। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए भारत में...