आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार चारा घोटाला में लालू प्रसाद को दोषी करार दिए जाने से बिहार की सियासत गरमायी हुई है। इस मामले में बरी हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा ने बड़ा बयान दे दिया है। जगन्नाथ मिश्रा ने इसके पीछे कांग्रेस नेताओं का हाथ बताया है। साथ ही मिश्रा ने यह भी बताया कि उनका नाम किसने इस घोटाला में शामिल कर दिया। उन्होंने कहा कि एचडी देवगौड़ा ने लालू यादव को चारा घोटाले में फंसाया है। बीजेपी के ऊपर लालू और उनकी पार्टी जो आरोप लगाते हैं, वह गलत है। पूर्व मुख्यमंत्री मिश्रा ने कहा कि जिस समय चारा घोटाले का मामला सामने आया था उस समय इंद्र कुमार गुजराल और एचडी देवगौड़ा की सरकार थी। देवगौड़ा ने ही लालू को चारा घोटाले में फंसाया। बरी होने के बाद जगन्नाथ मिश्रा ने फिर से सफाई देते हुए कहा कि इस घोटाले में मेरा नाम बेवजह शामिल किया गया था। यह सब तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी ने किया। वे उत्तर भारत के नेताओं को बढ़ते नहीं देखना चाहते थे। यही वजह है कि उत्तर भारत में कांग्रेस कमजोर होती गयी। मालूम हो कि सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह की किताब म...