आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार कुछ लोगों को दूसरे की फटी में टाँग फंसाने की आदत होती है, ताकि अपनी कमियों को छुपाकर दूसरे की कमियों को उजागर कर चर्चा में बने रहो। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का यही हाल है। दिल्ली संभल नहीं रही, भाजपा शासित राज्यों की कमियाँ उछालने में व्यस्त हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि अगर उनकी सरकार ताज महल की देखभाल करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘तब एक कंपनी को मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गोद लेने दीजिए ? अगर बीजेपी एक स्मारक का रखरखाव नहीं कर सकती , उसे इस्तीफा दे देना चाहिए.’ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यह तल्ख टिप्पणी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिये गए उस हलफनामे के बाद आई है जिसमें उसने कहा था कि इस स्मारक को केंद्र सरकार की ‘विरासत को गोद लो योजना’ के तहत लाया जा सकता है। इस योजना के तहत निजी व सार्वजनिक कंपनियों की सेवा विरासत स्मारकों की साफ सफाई और न...