आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार क्या 2019 में भी मोदी लहर का जलवा बरकरार रहेगा? बीजेपी इस बार अपने दम पर 300 से भी ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है. क्या ऐसा संभव होगा? इस बार विपक्ष की बढ़ती एकजुटता क्या बीजेपी के खिलाफ मजबूत घेराबंदी कर पाएगी? लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच कमोबेश इसी तरह के सवाल लोगों के जेहन में उभर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषक भी तमाम किस्म के किंतु-परंतु की चर्चा कर रहे हैं. आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऐसे सांसदों और विधायकों टिकट कट सकते हैं जिनका कामकाज अच्छा नहीं रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में ये संकेत दिए। शर्मा पार्टी की उस कोर टीम के मुख्य रणनीतिकार हैं जो प्रदेश के सांसदों और विधायकों के कामकाज की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मशहूर लेखक और स्तंभकार चेतन भगत ने द टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने नियमित आर्टिकल में बहुत ही रोचक विश्लेषण पेश किया है. उन्होंने मौजूदा परिस्थ...