नयी दिल्ली में डेंगू से मरीजों की लगातार मौत हो रही है। एक हफ्ते में दो बच्चों की मौत से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि दोनों बच्चे इलाज ना होने की वजह से मरे हैं। पिछले हफ्ते दिल्ली के लाडो सराय में एक बच्चे की मौत के बाद उसके माँ बाप ने भी चार मंजिला इमारत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उस बच्चे की जान बचाने के लिए उसके माँ बाप ने कई अस्पतालों के चक्कर काटे थे लेकिन बड़े अस्पतालों जैसे मूलचंद और मैक्स हॉस्पिटल ने भी उसका इलाज करने से मना कर दिया था। थक हारकर माँ बाप बच्चे को बत्रा अस्पताल लेकर गए थे लेकिन वहां भी करीब 3-4 घंटे के बाद ही बच्चे का इलाज शुरू हुआ था। इलाज में देरी की वजह से बच्चे ने माँ बाप की आँखों के सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था। बच्चे की मौत के गम में उसके माँ बाप ने भी अपनी जान दे दी थी। मरने से पहले बच्चे के पिता ने सुसाइड नोट में प्राइवेट अस्पतालों की असलियत बयान की थी। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि डेंगू का आयुर्वेद एवं होमिओ के सिवा किसी अन्य पद्दति में कोई दवा नहीं। आज देश में इतने एनजी...