कैमरे के सामने कपड़े बदलती बॉलीवुड अभिनेत्री: रश्मिका मंदाना और सारा तेंदुलकर के बाद काजोल बनीं डीपफेक का शिकार
साभार: हिंदुस्तान आज तक बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ से लेकर कई हस्तियाँ तक डीपफेक (DeepFake) का शिकार हो रही हैं। रश्मिका मंदाना, सारा तेंदुलकर के बाद काजोल इसकी शिकार बनी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो कैमरे के सामने कपड़े बदलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। हालाँकि, बाद में इसे डिलीट कर दिया है। इस वीडियो को AI डीपफेक तकनीक से एडिट किया गया था, जिसमें असली और नकली का भेद कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इस वीडियो पर काजोल के फैंस ने गहरी नाराजगी जताई है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि जिस महिला ...