आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जिस तेजी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल माफ़ी मांगते नज़र आ रहे हैं, मेरे उन लेखों को सत्यापित कर रहे हैं, जो आम आदमी पार्टी गठन होने से अब तक लिखता रहा हूँ। वास्तव में इस पार्टी को राजनीतिक अखाड़े में उतारा था, मोदी लहर की हवा निकालने, लेकिन दिल्ली विधान सभा के सिवाए अपने आकाओं को ही नुकसान पहुँचाया। फिर अपने आप को राजा हरिश्चंद्र सिद्ध कर एक दूसरे को आरोपित कर जनता को भ्रमित करने में व्यस्त रखने वाली आम आदमी पार्टी स्वयं आरोपों में घिरती गयी। लेकिन किसी पर ठोस कार्यवाही करने की बजाए उनको संरक्षण दिया जाता रहा। राशन कार्ड बनते रहे। पंजाब के पूर्व मंत्री ब्रिकम सिंह मजीठिया से माफी मांगकर आपने ही लोगों के निशाने पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और वर्तमान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने खिलाफ दायर मानहानि मामले में अधिवक्ता अमित सिब्बल से माफी मांगी। गडकरी को दिए अपने माफीनाम...