आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रैसेस में से एक मानी जाने वाली एक्ट्रैस मुमताज अपने समय की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में शामिल मुमताज अब इतनी बदल गईं है कि उनको पहचानना काफी मुश्किल है। सुनसान छत पर, सीधे पल्ले की साड़ी पहने, एक हाथ में बहुत सारी चूड़ियाँ छनकाती वो शोख़ लड़की तो याद होगी आपको जिसकी दमकती बिंदिया ने न जाने कितने दिलों को अपनी चमक से घायल कर दिया था। जी हाँ,बिलकुल ठीक समझा आपने, एक जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज़ का ही ज़िक्र हो रहा है। बाल कलाकार से फिल्मी सफर शुरू करने वाली यह अभिनेत्री एक समय में अपने समय के मशहूर अभिनेताओं से भी अधिक मेहनताना लेने के लिए जानी जाती थीं। वक्त का पहिया कब कैसी करवट लेता है, कोई नहीं जानता। सिनेमा की दुनिया में बदलाव स्वभाविक है। खासकर तब जब इस दुनिया में भगवान हर शुक्रवार को बदल जाता हो। ऐसा ही कुछ हुआ अपने समय की टॉप एक्ट्रेस मुमताज के साथ। अपने हुस्न और अदायगी से दर्शकों को दीवाना बना देने वाली मुमताज की कहानी बड़ी रोचक है, क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। फिल्म 'खिलौना' ...