आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक महज 24 करोड़ रुपए की लागत से बनी लव रंजन निर्देशित फिल्म "सोनू के टीटू की स्वीटी" अब तक कुल 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि इस फिल्म ने कम से कम यह तो साबित कर दिया है कि यदि अच्छा कंटेंट पेश किया जाए तो दर्शक उसे देखते हैं। जाहिर है यह पहली बार नहीं है कि जब किसी कम बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। इससे पहले भी कई हल्के बजट वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल बिजनेस किया। आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों बारे में। हम ज्यादातर पुरानी फिल्मों के उदाहरण ले रहे हैं जब निर्देशकों और प्रोड्यूसर्स के पास वीएफएक्स जैसी बाकी हाईटेक तकनीकों के बजाए कंटेंट और म्यूजिक ही मुख्य हथियार हुआ करते थे। छोटे बजट की जितनी फिल्में 70 के दशक तक बनी उतनी किसी भी दशक में नहीं बनी। और जब बात छोटे बजट की चले तो अभिनेता-निर्माता आई.एस. जौहर को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। जौहर महमूद इन गोवा, जौहर महमूद इन हॉंग कांग, नसबन्दी आदि फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था। इस...