Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pdp

पीडीपी सांसद ने दिया विवादित बयान: कहा- मॉब लिंचिंग नहीं रुकी तो देश के होंगे टुकड़े

पीडीपी के वरिष्ठ नेता और बारामूला से लोकसभा सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा कि गाय तस्करी के आरोपों को लेकर अगर मुस्लिमों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या नहीं रुकी तो भारत का दूसरा बंटवारा हो सकता है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के 19वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही. गौरक्षा के नाम पर पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले का संदर्भ देते हुए बेग ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि गाय के नाम पर मुस्लिमों की हत्या रोकी जानी चाहिए. एक बंटवारा पहले ही 1947 में हो चुका है लेकिन अगर यह जारी रहा तो एक और विभाजन हो सकता है.”  उन्होंने कहा कि पीडीपी ने भाजपा के साथ सत्ता के लिए गठबंधन नहीं किया बल्कि इसलिए कि देशभर के मुस्लिमों और कश्मीरी लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जा सके. लिंचिंग रोकने के लिए गोमांस खाना बंद हो: RSS आरएसएस और बीजेपी के कुछ नेताओं ने कहा है कि गोमांस खाना बंद हो और गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिया जाए. उन्होंने गायों की तस्करी के संदिग्धों की भीड़ द्वारा पीट – पीट ...

आखिर क्यों कश्मीर में सैन्य कार्यवाही का विरोध किया जा रहा है?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   कांग्रेस से लेकर जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पार्टियाँ वर्तमान मोदी सरकार पर कभी आतंकवादियों पर पैलेट गन तो कभी ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए सैन्य बल प्रयोग करने पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा करते है। आखिर क्यों? क्या इन पार्टियों को देश प्यारा नहीं? आखिर कोई न कोई तो कारण जरूर है। आखिर क्या कारण है कि ये लोग पाकिस्तान और अलगाववादियों से बातचीत करने के लिए बाध्य कर रहे हैं? इतने वर्षों तक जब यही समस्त पार्टियाँ सत्ता में थीं, क्यों नहीं की बातचीत? कश्मीर की दुर्दशा करने वाले भी वही सब हैं, जिनसे बातचीत करने के लिए मोदी सरकार पर जोर डाला जा रहा है। अलगाववादियों को दामाद बनाकर रखा जाने उपरांत भी कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं पर क्यों नहीं विराम लगा? क्यों यही अलगाववादी इनके परिवारजनों का अपहरण करते रहे? किसी भी नेता में इतना भी कहने का साहस नहीं कि किसी आतंकवादी को बचाने आए मुँह ढककर आए पत्थरबाजों के साथ भी किसी तरह की नरमी न बरती जाए, क्यों? रमजानो में तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती केन्द्र सरकार से सैन्य कार्यवाही पर रोक लगाने ...

'कश्मीर के लोगों को चाहिए आजादी'-- कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  कश्मीर को लेकर कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने बड़ा बयान दिया है. इस बयान में उन्होंने कश्मीर को आजादी देने की बात कहीं है। कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने हाल ही में कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान में सोज ने कहा है कि कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी पाने की है, हालांकि मौजूदा समय में कश्मीर की आजादी इससे जुड़े देशों के कारण संभव नहीं दिख रही है।  वहीं सैफुद्दीन सोज ने अपने बयान में यह भी कहा कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान के साथ भी विलय नहीं करना चाहते हैं। कश्मीर ना तो भारत और ना ही पाकिस्तान के साथ विलय होना चाहता है। यहां के लोगों के लिए शांति का माहौल पैदा करने की सख्त जरूरत है, ताकि सब सुख व चैन से रह सके।  अपने इस बयान पर सैफुद्दीन सोज ने यह जोड़ते हुए कहा कि यह विचार उनका निजी है और इसमें कांग्रेस की पार्टी को कुछ भी लेना देना नहीं है। वे महज अपने निजी स्तर पर कश्मीर के लोगों की तरफ से बात कर रहे हैं। 'मुशर्रफ को पसंद करने वाले कटवा ले अपना टिकट'--सुब्रमण्यन स्वामी कश्मीर के आजादी की पैरवी कर...

“हमारे फैसलों पर रोक लगाती थीं महबूबा, इसलिए तोड़ दिया बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन”--कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  आज जून 19 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी सहयोगी पीडीपी के साथ हुए गठबन्धन पर विराम लगना कोई ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं। वास्तव में गठबन्धन होने के साथ ही दीवारों पर स्पष्ट लिखा नज़र आने लगा था कि "यह गठबंधन अधिक समय तक नहीं चलने वाला। तीन वर्ष पूरे होने उपरान्त कब यह गठबंधन टूट जाये, कहा नहीं जा सकता।"  उसका कारण है: भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में आतंकवाद मुक्त कश्मीर, धारा 370 समाप्त करना, आदि, आदि। लेकिन पीडीपी अपने वोट बैंक को किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं करना चाहती थी। पीडीपी किसी भी पत्थरबाज और आतंकवादियों को संरक्षण देने वालों को किसी भी तरह का नुकसान पहुँचाना नहीं चाहेगी। यदि उनको नुकसान पहुँचता है, पीडीपी का वोट बैंक ख़त्म हो जायेगा, दूसरे अर्थों में कहा जाये कि पीडीपी का भविष्य ही अधर में चला जाएगा।    जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ लिया है। DainikBhaskar.com से एक्सक्लूसिव बातचीत में सरकार में डिप्टी सीएम रहे कविंद्र गुप्ता ने गठबंधन टूटने की सबसे बड़ी वजह फैसलों में महबूबा मुफ्ती के अड़ंगों को बताया। ब...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)