Skip to main content

Posts

Showing posts with the label misa bharati

लालू के बाद अब मीसा भारती मुश्किल में

राष्ट्रीय जनता दल यूनाईटेड के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार अभी मुख्किलों के दौर से गुजर रहा है. लालू प्रसाद देवघर कोषागार से जुड़े 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी मामले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई संपन्न हो गई है. हालांकि लालू प्रसाद यादव के अलावे बेनामी संपत्ति के आरोप में बेटी और राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती की भी मुश्किल बढती हुई नजर आ रही है. 8 हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मीसा भारती पर ईडी ने एक और चार्जशीट दाखिल किया है. गौरतलब है कि इससे पूर्व 6 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 8,000 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में मीसा भारती के पति शैलेश कुमार से पूछताछ की थी. ईडी ने 23 दिसंबर को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था जिसमें मीसा के अलावा उनके पति शैलेश कुमार और अन्य को आरोपी बनाया था. ईडी के आरोप-पत्र के अनुसार, “जांच के दौरान यह पता चला कि 2007-2009 के दौरान मिशैल पैकर्स और प्रिंटर के 1,20,000 शेयरों को शिलिनी होल्डिंग्स लिमिटेड, एड-फिन कैपिटल सर्विसिस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, मनी...

मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद के खिलाफ ED ने चार्जशीट दाखिल की

ईडी (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने शनिवार को  लालू यादव  की बेटी मीसा भारती, उनके पति शैलेष से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट फाइल की। अब दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में इस केस की सुनवाई शुरू होगी। बता दें कि 8000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने मीसा और शैलेष से पूछताछ की थी। सितंबर में जांच एजेंसी ने दिल्ली के बिजवासन इलाके में स्थित मीसा के फार्महाउस को सील किया था। मीसा-शैलेष की फर्म ने इसे 8 साल पहले में 1.2 करोड़ में खरीदा था। 8 जुलाई को ईडी ने मारे थे छापे - मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ही ईडी ने मीसा-शैलेष के दिल्ली स्थित 3 ठिकानों पर 8 जुलाई को छापे मारे थे। अफसरों ने शैलेष से करीब 8 घंटे पूछताछ की थी। ईडी के अफसर शैलेष को पूछताछ के लिए अपने साथ भी ले गए थे। - इसके बाद दिल्ली के पॉश इलाके में मेसर्स मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड फार्महाउस को सील किया गया। आरोप है कि मीसा-शैलेष इस फर्म के डायरेक्टर हैं। जैन ब्रदर्स के ठिकानों पर भी चलाया था सर्च ऑपरेशन - ईडी ने मीसा भारती के जिन ठिकानों पर छापा मारा ...

नोटबंदी के बाद मायावती, मीसा भारती ने ठिकाने लगाए थे करोड़ों रुपए-- चैनल का दावा

नोटबंदी की सालगिरह पर प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट से संदिग्ध लेन-देन करने वालों के नामों का खुलासा हुआ है। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ ने ईडी की लिस्ट के हवाले से दावा किया है कि इस लिस्ट में बीएसपी सुप्रीमो मायावती, राज्य सभा सांसद और राजद अध्यक्ष लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती समेत कई राजनेताओं, नौकरशाहों, कानूनविदों, चार्टर्ड अकाउंटेन्ट्स के नाम हैं। ये लोग ईडी के निशाने पर हैं। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के लिए ईडी ने ये लिस्ट बनाई है। हालांकि, इसे अभी कोर्ट में सौंपा जाना बाकी है। चैनल की ओर से दावा किया गया है कि लिस्ट में शामिल लोगों ने नोटबंदी के बाद बड़ी संख्या में कालेधन को ठिकाने लगाया है। ईडी के डोजियर के मुताबिक नोटबंदी के बाद करीब 11000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। इन लेन-देन से जुड़े करीब 4000 केस मनी लॉन्ड्रिंग और फेमा के उल्लंघन के तहत दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा देशबर में करीब 800 ठिकानों पर छापेमारी की गई है जबकि 600 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया है। ...

घोटालों में मीसा ने तोड़े रिकॉर्ड

  लालू की बेटी मीसा भारती पर घोटालों के जो आरोप लगे हैं उसने छोटे-बड़े नहीं कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले है।जिसे देख पूरा देश हैरान रह जाएगा।   मीसा और शैलेश की तीन संतानें हैं। दो बेटियां- दुर्गा और गौरी और एक बेटा है। हाल ही में IT ने जब्त की लालू की बेटी मीसा और बेटे तेजस्वी की 1000Cr की बेनामी प्रॉपर्टी,तो काफी ज्यादा हो-हल्ला हुआ था लालू ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए सफाई दी थी "हम सीबीआई से नही डरने वाले" लेकिन अब जो सच सामने आया है वो रौंगटे खड़े करने वाला है। इस वक़्त पूरा लालू परिवार सीबीआई के निशाने पर है एक-एक परत खोली जा रही है।  अरबों के घोटाले में फंसी हैं मीसा भारती, पर घोषित सपंत्ति केवल चार करोड़ की। अब लालू इस पर क्या सफाई देगा ये देखने लायक होगा क्योंकि अब लालू की बेटी पूरी तरह फस चुकी है। 4 करोड़ से सीधा अरबों रुपए कैसे बन गए ? प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और इनकम टैक्स बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार के खिलाफ हजारों करोड़ के आर्थिक हेराफेरी के मामले की जांच कर रहे है।...

राबड़ी तेजस्वी के बाद अब मीसा शैलेश के ठिकानों पर छापे

एक बहुत पुरानी कहावत है, "जैसा खाए अन्न, वैसा हो जाए मन" लालू प्रसाद पर शत-प्रतिशत सटीक बैठती है। एक के बाद एक घोटाला उजागर हो रहा है।  राजद सुप्रीमों लालू यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के आवास पर सीबीआई ने लालू परिवार के सदस्यों से कई घंटो तक पूछताछ किया। लालू प्रसाद यादव के 12 ठिकानों पर छापा मारा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से बंद कमरे में पूछताछ की।  करीब दस घंटे के बाद सीबीआई उनके आवास से बाहर निकली।  राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और चारा घोटाले के गुनहगार लालू यादव ने दिन में लगातार दूसरी प्रेस कांफ्रेंस करके प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि बिना वजह मेरे 12 ठिकानों पर छापेमारी करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की गयी है, इसमें CBI का नहीं बल्कि अमित शाह और नरेन्द्र मोदी का दोष है, अब मैं नरेन्द्र मोदी का घमंड तोड़ दूंगा और बीजेपी को ख़त्म करके दम लूंगा।  लालू यादव ने कहा कि बीजेपी महागठबंधन में दरार डालने का काम कर रही है लेकिन इनका प्रयास सफल ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)