Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kissing

‘मासूमियत और गरिमा के साथ Kiss करो ...इसे वल्गर मत समझो’’ : महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा से

महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट 90 के दशक में कई बार अपने पिता के निर्देशन में काम कर चुकी हैं। ये दोनों ही उस जमाने में खासे सक्रिय हुआ करते थे। उस दौरान महेश भट्ट और पूजा भट्ट का एक लिपलॉक किसिंग सीन भी वायरल हुआ था। हालाँकि, यहाँ बात संजय दत्त और पूजा भट्ट के बीच किसिंग सीन की हो रही है, जिसे करने में पूजा असहज थीं। तब निर्देशक महेश भट्ट ने उनकी सारी शंकाएँ दूर की। तब आज की तरह हर फिल्म और सीरीज में किसिंग सीन आम बात नहीं थी। आज सेक्स सीन भी जबरन फिल्मों और सीरीज में घुसाए जाते हैं। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने तब ऐसे दृश्य फिल्माने से साफ़ इनकार कर दिया था। पूजा भट्ट ने ‘सड़क (1991)’ में संजय दत्त के साथ किसिंग सीन दिया था। पूजा भट्ट ने अब उस सलाह की बात की है, जो उनके निर्देशक पिता ने इस दृश्य से पहले उन्हें दी थी। Pooja Bhatt reveals advice dad Mahesh Bhatt gave her for kissing scene with her 'icon' Sanjay Dutt in Sadak https://t.co/En3EQ2shjU pic.twitter.com/deqR6tU6hr — HT Entertainment (@htshowbiz) March 7, 2021 पूजा भट्ट ने इस बारे में बात करते हुए बताया, “मुझे...

रेप सीन के बाद हुआ था माधुरी दीक्षित का ये हाल, विलेन से बोली ‘मुझे हाथ मत लगाना

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक  जब से फिल्म इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित ने कदम रखा है तब से वह अपने फिल्मी करियर में अलग मुकाम बना चुकी हैं। माधुरी की कामयाबी की वजह से आज बॉलिवुड की अभिनेत्रियाँ उनको अपना आदर्श मानती है। उनके जबरदस्त नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू चला कि वह पूरे देश की धड़कन बन गयी है। कहा जाता है वह बचपन से ही नृत्य में काफी दिलचस्पी रखती थी। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि फिल्म जगत की डांसिंग क़्वीन भी हैं। धक् धक् गर्ल’ कहें जानी वाली माधुरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरुस्कारों के साथ-साथ उनको भारत सरकार ने चौथा सर्वोच्च नागारिक सम्मान ” पद्मश्री ” से सम्मनित किया था। माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो में एक ऐसा मुकाम तय किया है। बात 80 के दशक की जब उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया था। इसी दौरान उन्हें एक फिल्म में ऑफर मिला जिसका नाम ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ था। माधुरी दक्षित और रंजीत – प्रेम प्रतिज्ञा इस फिल्म के अन्दर उनके हीरो मिथुन चक्रवर्ती थे। फिल्म में विलेन का किर...

धारावाहिकों के लिए सेंसर बोर्ड कब बनेगा?

आर.बी.एल. निगम, फिल्म समीक्षक  एक जमाना था जब टीवी पर साफ सुथरे धारावाहिक आया करते थे, जिन्हें हम किसी के भी साथ बैठकर देख लिया करते थे। लेकिन अब बॉलीवुड की तरह ही छोटा पर्दा भी बोल्ड होता जा रहा है। जहां पहले रोमांटिक दृश्य की भी एक सीमा होती थी वहीं अब टीवी पर कोई सीमा रह ही नहीं गई है। बॉलीवुड में हॉट और बोल्ड सीन पर हमेशा से सेंसर बोर्ड की तलवार लटकती रही है। कई मौके पर तो फिल्मों के प्लॉट के मुताबिक बोल्ड सीन जरूरी होते हुए भी सेंसर बोर्ड ने उन पर कैंची लगा दी। वहीं टेलीविजन को हमेशा से काफी साफ सुथरा माना जाता रहा, लेकिन अब यहां भी बोल्ड सीन की भरमार देखने को मिल रही है। शो में इन दिनों कई एक्टर और एक्ट्रेस इंटीमेट सीन करने से भी पीछे नहीं रह रहे हैं। यहां तक की टेलीविजन के कई ऐसे धारावाहिक भी हैं जो अपने इन्हीं बोल्ड सीन की वजह से काफी पॉपुलर भी हुए।  लगता है, बॉलीवुड से अधिक बोल्ड प्राइम टाइम में प्रसारित हो रहे धारावाहिक हो रहे हैं। धारावाहिक निर्माताओं को इस बात का अहसास होने चाहिए कि उनके धारावाहिक को परिवार के सभी सदस्य एक साथ देखते है। लेक...

बॉलीवुड में चर्चित चुम्बन

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस और किसिंग सीन कोई नई चीज नहीं है। फिल्म "कर्म" में देविका रानी और हिमांशु रॉय चुम्बन चर्चित चुम्बनों में था, समय बदला, इमरान हाश्मी चर्चा में आए, हर नायक-नायिका आगे निकलने की होड़ में आ गए और अब भारतीय सिनेमा में अब तक सिरियल किसर के नाम से इमरान हाशमी की बात होती थी, मगर उनका रिकॉर्ड अब टूटता नजर आ रहा है. किसिंग के मामले में भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लूक उनसे काफी आगे निकल चुके हैं। कल्लूक ने अपनी  प्रदर्शित हुई फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ में फिल्म की अभिनेत्री ऋतु सिंह को 304 बार किस किया है, जो किसी भी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर इतने किसिंग सीन पहली बार हुये है।  इ स फिल्म में कल्लूि कई अवतार में नजर आ रहे हैं।   हालांकि शुरूआत में वे एक ब्रह्मचारी युवक की भूमिका में हैं, जो महिलाओं से दूर भागता है।  मगर ऋतुे सिंह की इंट्री के बाद उन्हें प्यार में यकीन हो जाता है और शायद यही वजह है कि वे खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं और किसिंग का रिकॉर्ड बना दिया।  वहीं, फिल्म् को भी जबरदस्त ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)