Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jama Masjid

'मुसलमानों की सुरक्षा के लिए सरकार पर बनाएं दबाव'--शाही इमाम अहमद बुखारी,जामा मस्जिद

दिल्ली की जामा मस्जिद के  शाही इमाम अहमद बुखारी  ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि मौजूदा वक्त में मुस्लिमों पर हमले हो रहे हैं । अहमद बुखारी ने लिखा है, जो हाल मौजूदा दौर में मुसलमानों का है वैसा पिछले 7 दशकों में नहीं हुआ ।  मॉब लिंचिग के नाम पर 64 मासूम मुसलमानों को मार दिया गया है ।  उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि सरकार जो सलूक उनके साथ कर रही है, उस पर वे चुप क्यों हैं? क्या वे मुस्लिमों पर अत्याचार की घटनाओं पर चुप्पी साधे रहेंगे? जामा मस्जिद के इमाम ने राहुल गांधी को लिखा पत्र बुखारी ने आरोप लगाया है कि  इस वक्त देश में जिस तरह का माहौल है उसमें मुसलमानों का कारोबार करना मुश्किल हो गया है ।   मुसलमान टोपी पहनने और दाढ़ी रखने से कतरा रहे हैं ।   उनके जान-माल को हमेशा खतरा बना हुआ है । बुखारी ने राहुल गांधी से कहा है कि वे मुस्लिमों की सुरक्षा के लिए सत्ता पक्ष पर दबाव बनाएं ।  ताकि इस देश में मुसलमान पहले की तरह निर्भीक होकर रह पाएं ।   मालूम हो कि हाल ही में राहुल गांधी ...

RSS विचारक का वीडियो वायरल जामा मस्जिद पहले यमुना मंदिर था

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक विचारक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने की वजह RSS विचारक के ऐसे बयान हैं जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोग उनका मज़ाक उड़ाते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, पेशे से वकील RSS विचारक देश रतन निगम न्यूज़ चैनल NDTV के एक डिबेट शो में हैरान करने वाला दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में स्थित प्रसिद्ध जामा मस्जिद पहले यमुना मंदिर था। इतना ही नही RSS विचारक ने एक और आश्चर्यचकित दावा करते हुए कहा कि आगरा में स्थित ताजमहल को शाहजहां ने नहीं बनवाया था, बल्कि इस ऐतिहासिक स्मारक को 11वीं शताब्दी में एक हिंदू राजा द्वारा बनवाया गया था। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लालकिला को तोमरों ने बनाया था। निगम के इस हैरान करने वाले दावों को सुनकर कार्यक्रम के एंकर विक्रम चंद्रा ने अपना सिर पकड़ लिया। साथ इस बहस में शामिल अन्य मेहमान भी हैरान रह गए। अवलोकन करें:-- अयोध्या,काशी,मथुरा और ताजमहल के बाद अब दिल्ली जामा मस्जिद निशाने पर आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अक्सर अपने लेखो...

अयोध्या,काशी,मथुरा और ताजमहल के बाद अब दिल्ली जामा मस्जिद निशाने पर

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  अक्सर अपने लेखों में स्पष्ट लिखता रहा हूँ कि अयोध्या, काशी और मथुरा मुद्दे पर उग्र रूप धारण करने से पूर्व ही विहिप की माँग रही है कि "हिन्दुओं के इन प्रमुख तीनों तीर्थों को दे दो, हम शेष से अपना अधिकार छोड़ देंगे। अन्यथा 6000 भी लेकर रहेंगे।" लेकिन कट्टरपंथी और कुर्सी के भूखे नेताओं ने देश-विदेश की भोली-भाली जनता को पागल बनाकर देश को साम्प्रदायिक दंगों की आग में झोंकने की धमकियों से डराते रहे और इनके आका अपनी तिजोरियाँ भरते रहे। उनके पास सिवाए मस्जिद चिल्लाने के और दंगों का डर दिखाने के अन्य कोई प्रमाण नहीं, यही कारण है कि बाबरी मस्जिद के नाम पर विधवा-विलाप करने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से लेकर आज तक बातचीत करने से दूर भागते रहे हैं। अयोध्या मुद्दे को सुलझाने उपरान्त वर्तमान केन्द्र सरकार उन सभी इतिहासकारों को भी ब्लैकलिस्ट करे, जिनके कारण रामजन्मभूमि मुद्दा ही नहीं अपितु भारत का गौरवमय इतिहास धूमिल कर आतताई मुगलों का गुणगान कर देश की जनता को भ्रमित किया गया।  यदि अपनी कुर्सी और तुष्टिकरण की...

राम रहीम के बाद उतरा इमाम बुखारी का बुखार

अब एक बेहद ज़बरदस्त ख़बर दिल्ली से आ रही है, कि दिल्ली स्थित जामा मस्जिद की बिजली काट दी गयी है क्यूँकि इसका करोड़ों का बिल बक़ाया था, BSES कम्पनी जो बिजली सप्लाई का काम करती है उसने ये पहल की है।  इस ख़बर के बाद लगता है बाबाओं के साथ साथ इमामों के भी बुरे दिन शुरू हो गए हैं और ये इमाम बुख़ारी के लिए भी एक बड़ा झटका है। बाबा राम रहीम के केस के बाद लोग ये कहने लगे हैं कि जनता अब इन तथाकथित इमामों, मौलवियों और बाबाओं से परेशान हो चुकी है, तथा इनके बहकावे में अब नहीं आने वाली, जब सारा देश बाबा रहीम के किए गये कांड की चर्चा कर रहा था तो लोगों में बात भी उठ रही है कि क्या दिल्ली जामा मस्जिद शाही इमाम क़ानून से ऊपर है? उनके ऊपर भी ढेर सारे केस हैं तो सरकार उन पर हाथ क्यों नहीं डालती? जैसा हमने ऊपर लिखा है कि इन इमामों, बाबाओं के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं, ठीक वैसी ही करवाई शाही इमाम के साथ हुई है, उनके ऊपर यानी जामा मस्जिद पर चार करोड़ से भी ज़्यादा का बिल बक़ाया है। बिजली बोर्ड के मुताबिक़ शाही इमाम और वक़्फ़ बोर्ड ये दोनो की ज़िम्मेवारी है कि बिजली का बिल ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)