2005 में जब ये बांग्लादेशी घुसपैठिए कम्युनिस्ट पार्टी को वोट देते थे, तो उस समय ममता जी ने उनका विरोध किया था -- अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार (11 अगस्त) को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'वोट बैंक की राजनीति' के कारण असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध किया है. शाह ने ममता बनर्जी से पूछा, 'आप बांग्लादेशी घुसपैठियों को क्यों रखना चाहती हैं?' उन्होंने राज्य के लोगों से तृणमूल कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. शाह ने कहा कि तृणमूल सरकार ने बांग्लादेश से घुसपैठ के साथ-साथ भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया है. इस बयानबाजी पर तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. एनआरसी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, 'ममता दीदी, एनआरसी आपके रोकने से नहीं रुकेगी। एनआरसी घुसपैठियों को भगाने के लिए है और असम में इसे कानूनी तरीके से लागू करवाया जाएगा। 2005 में जब ये बांग्लादेशी घुसपैठिए कम्युनिस्ट पार्टी को वोट देते थे, तो उस समय ममता जी ने उनका विरोध किया था और आज वही लोग तृणमूल कांग्रेस का वोट बैंक हैं।' अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के संस्...