शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने विधायकों की सदस्यता रद्द होने पर कहा- निर्वाचन आयोग (ईसी) के निर्णय पर एक प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। जब इस तरह के मामले आते हैं तब ईसी पर सवाल उठता है। इसके लिए वह (ईसी) खुद जिम्मेदार है।
अवलोकन करिये :--
20 आप विधायकों को माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा सुनवाई का मौका नहीं मिला। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह नैचुरल जस्टिस के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस कठिन समय में हम अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के साथ हैं।
ABP news ने आप की 20 सीटों पर किया एक सर्वे जिसमें सामने आये चौंकाने वाले नतीजे !
चुनाव आयोग द्वारा लाभ पद के मामले में मामले में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इस मामले में आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राष्ट्रपति से कराने के मामले को लेकर अब दिल्ली में उप चुनाव के होने की संभावना बढ़ गयी है. आप की बड़ी चूक को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग को तेज कर दिया है.आम आदमी पार्टी में मचे इस घमासान के बाद ABP न्यूज़ चैनल ने तत्काल एक सर्वे कराया है. उन्होंने इस बात को लेकर सर्वे किया है कि अगर 20 सीटों पर अगर दिल्ली में विधानसभा चुनाव के उपचुनाव हुए तो किस पार्टी को कितनी सीट मिलेगी और आम आदमी पार्टी को कितना नुकसान हो सकता है. abp न्यूज़ के इस सर्वे के अनुसार जो आंकड़े सामने आये हैं उसने सभी को हैरान कर दिया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस सर्वे में सामने आया है कि अगर 20 सीटों पर चुनाव हुआ तो आम आदमी पार्टी को 12 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है. जिसमें से 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 4 सीटों पर कांग्रेस कब्ज़ा कर सकती है. बता दें अगर राष्ट्रपति चुनाव आयोग की सिफारिश पर इन विधायकों की सदस्यता को रद्द करते हैं तो 70 सदस्यों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 46 विधायक रह जायेंगे. आम आदमी पार्टी को यह बड़ा झटका लग सकता है. इन सीटों को बचाना केजरीवाल के लिए बड़ी चुनौती होगा.
इन जगह हो सकते हैं उप चुनाव
द्वारका, तिलक नगर, मेहरौली, चांदनी चौक, जंगपुरा, जनकपुरी, वज़ीरपुर, कस्तूरबा नगर, राजिंदर नगर, कालकाजी, नरेला, रोहताश नगर, बुराड़ी, सदर बाज़ार, मोती नगर, गांधी नगर, कोंडली, लक्ष्मी नगर, मुंडका और नजफ़गढ़ आदि पर उप चुनाव हो सकते हैं.

Comments