सहारनपुर की महिला अफसर रश्मि वरुण (फोटो सोर्स- फेसबुक/Rashme Varun) कासगंज हिंसा को लेकर बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह की ओर से डाले गए फेसबुक पोस्ट पर विवाद थमा नहीं था कि अब सहारनपुर की महिला अफसर रश्मि वरुण का पोस्ट वायरल हो रहा है। सहारनपुर में डिप्टी डायरेक्टर रश्मि वरुण ने गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय चंदन की मौत का जिम्मेदार भगवा रंग को ठहराया है। कासगंज मामले में सहारनपुर की महिला अफसर रश्मि वरुण का फेसबुक पोस्ट उन्होंने लिखा कि चंदन को किसी समुदाय ने नहीं बल्कि भगवा रंग ने मारा। रश्मि ने फेसबुक पर लिखा, ‘तो ये थी कासगंज की तिरंगा रैली… कोई नई बात नहीं है ये, अंबेडकर जयंती पर सहारनपुर सड़क दुधली में भी ऐसी ही रैली निकाली गई थी, जिसमें अंबेडकर गायब थे या कहिए कि भगवा रंग में विलीन हो गए थे। कासगंज में भी यही हुआ, तिरंगा तो शवासन में रहा, भगवा ध्वज शीर्ष (आसन) पर। जो लड़का मारा गया उसे किसी दूसरे-तीसरे समुदाय ने नहीं मारा, उसे केसरी, सफेद और हरे रंग की आड़ लेकर भगवा ने खुद मारा। जो बताया नहीं जा रहा वो यह है कि अब्दुल...