फिल्म 'मासूम सवाल' के पोस्टर में सैनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर तमाम विरोधों के बावजूद भी बॉलीवुड अपना हिन्दू विरोधी रुक त्यागने को तैयार नहीं है। अब फिल्म ‘मासूम सवाल’ के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें सैनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण को दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म को महिलाओं को आने वाले पीरियड्स और इसकी समस्याओं पर बनाया गया है। मेंस्टुरेशन पर बनी इस फिल्म में सैनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण को दिखाए जाने का विरोध हो रहा है। बॉलीवुड में विराजमान हिन्दू विरोधी आखिर कितनी नीचता तक जाएंगे? बॉलीवुड के हिन्दुओं के प्रति ऐसे अशोभनीय रवैया को देख, क्या हिन्दुओं को पूर्णरूप से फिल्मों का बहिष्कार करना होगा? फिल्म निर्माता रंजना उपाध्याय और निर्देशक संतोष उपाध्याय क्या पीरियड्स हिन्दू महिलाओं को ही होते हैं, किसी अन्य को नहीं ? फिल्म निर्माता और निर्देशक को इतना मालूम होना चाहिए था कि इस दौरान हर धर्म में कुछ कामों की मनाही होती है। दूसरे, पहले इ...