Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jammu Kashmir

ऑपरेशन ऑलआउट-2: सेना और सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शहीद औरंगजेब के हत्यारों समेत 10 आतंकी

रमजान खत्म होने और जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद सेना ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ दूसरा ऑपरेशन ऑलआउट शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में सेना ने 2017 में 200 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। सैन्य सूत्रों ने भास्कर को बताया कि कश्मीर में 300 आतंकी सक्रिय हैं, लेकिन ऐसे 10 आतंकवादी हैं जो सेना की हिट लिस्ट पर हैं। ये सभी आतंकियों का गढ़ बन चुके दक्षिण कश्मीर के रहने वाले हैं। इनमें अमरनाथ यात्रा का मास्टरमाइंड, शहीद औरंगजेब का हत्यारा, शुजात बुखारी का हत्यारा, हुर्रियत नेताओं को गर्दन काटने की धमकी देने वाला आतंकी, हिजबुल मुजाहिदीन का कश्मीर का नया कमांडर और आतंकियों की सर्जरी करने वाला डॉक्टर सैफुल्लाह शामिल है। ये सभी ए++ कैटेगरी के आतंकी हैं। अब कमान केंद्र के पास:  जम्मू-कश्मीर में यूनीफाइड कमांड का प्रमुख मुख्यमंत्री होता है। लेकिन महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद राज्यपाल के जरिए अब कमान केंद्र सरकार के हाथ में है। इसलिए सेना और सुरक्षाबल दक्षिण कश्मीर में बड़े अभियान शुरू कर सकते हैं। मंगलवार को ही त्राल में तीन आतंकियों का मारा जाना इसका संकेत है...

बढ़ता आतंकवाद और बिगड़ते हालात बने समर्थन वापसी की अहम वजह

राज्‍य में बढ़ता आतंकवाद और बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था समर्थन वापसी की अहम वजह है. भाजपा महासचिव राममाधव के अनुसार भाजपा ने दो अहम बिंदुओं पर सहमति के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में गठबंधन सरकार बनाने का फैसला किया था. इसमें पहला बिंदु जम्‍मू-कश्‍मीर के तीनों हिस्‍सों का सर्वांगीण विकास और दूसरा बिंदु राज्‍य में शांति कायम करना था. बीते तीन साल के शासनकाल में महसूस किया गया कि राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था के हालात दिन-ब-दिन बिडगते जा रहे है. राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था के हालात का अंदाजा बीते दिनों घाटी के प्रमुख समाचार पत्र के संपादक की हत्‍या से लगाया जा सकता है. वहीं श्रीनगर सहित कश्‍मीर के दूसरी हिस्‍सों को लगातार आतंकवाद समर्थित घटनाएं बढ़ती जा रही है. जिस पर राज्‍य सरकार पूरी तरह से लगाम कसने में पूरी तरह से नाकाम रही है.  ईद के दिन श्रीनगर की प्रमुख मस्जिद में आतंक का झंडा फहराए जाने से बढ़ी नाराजगी सूत्रों के अनुसार बीती ईद में आतंकवाद समर्थित एक समूह ने जम्‍मू-कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर की प्रमुख मस्जिद में ISIS का झंडा फहराया था. इस दौरान समूह में शामिल लोगों ने मौके पर न केवल पा...

CRPF के जिन जवानों को हुई जिंदा जलाने की कोशिश, अब उन्‍हीं से पुलिस कर रही है पूछताछ

जिप्‍सी का गेट खुलते ही पत्‍थरबाजों की भीड़ ने कमांडेंट एसएस यादव  को गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की थी जम्‍मू कश्‍मीर  की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए बड़ी दुविधा की स्थिति है। घाटी में उनको अपने लिए एक तरफ खाई नजर आती है तो दूसरी तरह कुआं दिखाई देता है।आलम यह है कि आतंकियों के हमदर्द उनको चोट पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, वहीं दूसरी तरफ आतंकियों के हमदर्दों के बीच से किसी तरह अपनी जान बचाकर निकले  CRPF  के जवानों को मुजरिमों की तरह पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ता है। जी हां, यही है जम्‍मू कश्‍मीर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की जिंदगानी का एक दर्दभरा सच।  हाल में कुछ ऐसी ही बानगी श्रीनगर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर बसे  नौहट्टा शहर में हुई घटना में देखने को मिली है। यहां हुई वहशियाना घटना में पत्‍थरबाजों की भीड़ ने जिप्‍सी में सवार CRPF के कमांडेंट सहित छह जवानों को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। इस मामले में जान लेने पर उतारू पत्‍थरबाजों के खिलाफ जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन क...

बढ़ते जा रहे हैं भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के खतरे--डॉन, पाकिस्तान

पाकिस्तान के एक अग्रणी अखबार डॉन ने सोमवार (15 जनवरी) को चेताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव के खतरे बढ़ते जा रहे हैं. अखबार ने यह चेतावनी तब दी है कि जब भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पिछले दिनों कहा था कि अगर सरकार कहे तो थलसेना पाकिस्तान के ‘‘परमाणु झांसों’’ को धता बताने और किसी भी अभियान के लिए सीमा पार जाने के लिए तैयार है. जनरल रावत ने पिछले हफ्ते नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की थी. उनसे सवाल किया गया था कि यदि सीमा पर हालात बिगड़ते हैं तो पाकिस्तान की ओर से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की क्या संभावना है. रावत ने कहा था, ‘‘अगर हमें वाकई पाकिस्तानियों का सामना करना पड़ा और हमें ऐसा काम सौंपा गया तो हम यह नहीं कहने वाले कि उनके पास परमाणु हथियार होने के कारण हम सीमा नहीं पार कर सकते. हमें परमाणु हथियारों के बाबत उनके झांसों को धता बताना होगा.’’ ‘डॉन’ अखबार ने अपने संपादकीय में लिखा है कि ‘‘परमाणु झांसों’’ को धता बताने के विचार पर दक्षिण एशिया के सभी समझदार और सही तरीके से सोचने वाले लोगों को जरा थमकर सोचना चाहिए. अख...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)