आर्क बिशप अनिल काउटो ने नई सरकार बनने से पहले विशेष प्रार्थना के लिए कहा आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जैसे-जैसे 2019 लोकसभा चुनाव पास आ रहे हैं, छद्दम धर्म-निरपेक्ष देश में साम्प्रदायिकता का जहर फ़ैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में समस्त धर्म-निरपेक्ष एकजुट होकर, इन छद्दमों को धर्म-निरपेक्षता का पाठ पढ़ाएं। ये छद्दम आखिर कब तक अपनी रोजी-रोटी की खातिर देश को सांप्रदायिक और जाति के आधार पर बांटते रहेंगे? सरकार को चाहिए ऐसे तत्वों के बैंक खातों की जाँच कर, इनको होने वाली आय का पता लगाए। इन लोगों से पूछा जाए कि जब पिछली यूपीए सरकार द्वारा आतंकवादियों को बचाने के लिए बेगुनाह हिन्दू साधु-संत और साध्वी को झूठे आरोपों में जेलों में डाला जा रहा था, क्या तब धर्म-निरपेक्षता खतरे में नहीं थी? जेलों में उनकी सात्विकता को भंग किया जा रहा था, तब क्या धर्म-निरपेक्षता सुदृढ़ हो रही थी? दरअसल, इन लोगो को 2019 में पुनः मोदी सरकार आती देख, अपनी ऐशोआराम की ज़िन्दगी और मालपुए खाने की बजाए सादी रोटी मिलने का आभास होने लगा है। आर्क बिशप (कैथोलिक) अनिक...