सीरियल ‘मायावी मलिंग’ में माँ बेटे का रोल निभा रहे हैं हर्षद और अपर्णा आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री, प्यार और अफेयर की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी । अक्सर ऐसा देखा जाता है कि फिल्म या सीरियल में भाई-बहन का रोल करने वाले अभिनेता और अभिनेत्री रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर रहे होते हैं, लेकिन आज हम आपको इस अभिनेता के जिस अफेयर के बारे में बता रहे हैं उसे जानकर आपका हैरान होना तय है । दरअसल इस अभिनेता का दिल अपनी ‘माँ’ पर ही आ गया है। ऐसा होना स्वाभाविक भी है, क्योंकि जब हमउम्र माँ-बेटे का अभिनय करेंगे। मेकअप से तो किसी युवती को वृद्ध दिखाया जा सकता है, परन्तु किसी युवती की उमंग को नहीं। आखिर उसके भी जज्बात होते हैं, किसी भी टेक-रीटेक पर उसका मन डोल सकता है। हम यहां टीवी सीरियल के सुपरस्टार हर्षद अरोड़ा की बात कर रहे हैं, हर्षद एक बेहतरीन अभिनेता हैं और साथ ही बेहद हैंडसम भी है। हर्षद अरोड़ा इन दिनों सीरियल ‘ मायावी मलिंग’ में लीड रोल निभा रहे है। खबरों के मुताबिक इसी सीरियल में हर्ष...