कर्मचारी चयन आयोग यानी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) के पेपर लीक होने के मामले में छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हजारों उम्मीदवारों ने होली नहीं मनाई, बल्कि विरोध स्वरूप काली होली खेली। दिल्ली में देश भर के अलग-अलग हिस्सों हजारों उम्मीदवार डटे हुए हैं। कुछ समय परीक्षा में धांधली से जुड़ा एक स्क्रीन शॉट वायरल हो गया था, जिसके बाद से छात्र विरोध कर रहे हैं। विरोध करने के लिए छात्र SSC के लोधी रोड स्थित दफ्तर पहुंचने लगे। छात्रों का कहना है कि घोटाले की निष्पक्ष तरीके से CBI से जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। छात्रों ने कहा कि छात्रों को उनकी योग्यता के बल पर नौकरी मिले न कि पैसों के बल पर। छात्रों ने बुधवार को SSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि वो कई महीनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं और मेहनत करने के बाद उन्होंने यह परीक्षा दी है। ऐसे में पेपर लीक कर धाधली करना ठीक नहीं है। इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CBI जांच की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि नौकरी पैसे के बदले दी जा रही है ना कि काबलियत पर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अर...