आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अभी जनता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से उभर भी नहीं पायी कि सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी। इन बढ़ी दरों से सबसे अधिक प्रभावित केवल वही उपभोक्ता होगा, जो ईमानदारी से बिजली उपयोग कर निश्चित तिथि पर भुगतान कर रहा है। बिजली की चोरी करने वालों की तरफ से चाहें जितने दाम बढ़ जाएं, उन्हें चिंता नहीं। आर.के. सिंह ने बिजली चोरी रोकने के लिए क्या कानून बनाए या वर्तमान में बने कानूनों के अंतगर्त कितने प्रतिशत बिजली चोरी रोकी गयी है? मंत्री महोदय ने क्या ईमानदार उपभोक्ताओं के विषय में सोंचा? तारें बदलने से या मीटर घरों से बाहर लगाने से बाहर बिजली नहीं रूकती, विपरीत इसके बिजली कंपनियों पर अधिभार बढ़ रहा हैं। लोगों के घर और कार्यालय एयर कंडीशन है लेकिन बिजली के बिल? क्या पावर मंत्री ने लेशमात्र भी मन्थन करने का प्रयास किया? यह बहुत गम्भीर मुद्दा है, मंत्री महोदय। देश भर में बिजली 62 से 93 पैसे प्रति किलोवाट यानी 20 फीसदी महंगी हो सकती है। पावर मिनिस्टर आर. के सिंह ने जनवरी 2 को पार्लियामेंट में एक सवाल के जवाब में कहा कि कोल फायर्ड पावर प्ल...