बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट नई पीढ़ी के डेटिंग नियमों से काफी प्रभावित हैं। एक्ट्रेस ने नई पीढ़ी के डेटिंग नियमों और भारत में पिछले कुछ वर्षों में डेटिंग कैसे विकसित हुआ है इसको लेकर टिंडर इंडिया की स्वाइप राइड विद कुशा कपिला पर अपने अनुभव साझा किए। 90 के दशक में अपने पिता महेश भट्ट के साथ लिपलॉक और नग्न पेंटिंग के कारण बहुत चर्चा में थीं। लेकिन इनकी बोल्डनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दरअसल, दुनिया का सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर स्वाइप राइड के साथ वापस आ गया है। एक्ट्रेस कुशा कपिला इसे होस्ट कर रही हैं। यह एक ऐसा शो है, जिसमें भारतीय महिलाएँ अपने डेटिंग जीवन से वास्तव में क्या चाहती हैं, इसके बारे में बात करता है। एक्ट्रेस ने कहा, “भारत में डेटिंग निश्चित रूप से पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुई है। आज के युवाओं के डेटिंग नियम देखना बेहद खास है। इस तरह के प्लेटफॉर्म होने से महिलाएँ प्यार और रिश्तों पर चर्चा करती हैं और अपनी पसंद के बारे में खुलकर बताती हैं।” टिंडर इंडिया की स्वाइप राइड विद कुशा कपिला पर बोलते हुए, पूजा ने कहा, “अब मेरी सोच पहले से विकसित ...