Skip to main content

कमरे में 100 मर्द, चूहे की तरह दुबका वो, सिक्स पैक: पूजा भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट नई पीढ़ी के डेटिंग नियमों से काफी प्रभावित हैं। एक्ट्रेस ने नई पीढ़ी के डेटिंग नियमों और भारत में पिछले कुछ वर्षों में डेटिंग कैसे विकसित हुआ है इसको लेकर टिंडर इंडिया की स्वाइप राइड विद कुशा कपिला पर अपने अनुभव साझा किए।
90 के दशक में अपने पिता महेश भट्ट के साथ लिपलॉक और नग्न पेंटिंग के कारण बहुत चर्चा में थीं। लेकिन इनकी बोल्डनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 

दरअसल, दुनिया का सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर स्वाइप राइड के साथ वापस आ गया है। एक्ट्रेस कुशा कपिला इसे होस्ट कर रही हैं। यह एक ऐसा शो है, जिसमें भारतीय महिलाएँ अपने डेटिंग जीवन से वास्तव में क्या चाहती हैं, इसके बारे में बात करता है। एक्ट्रेस ने कहा, “भारत में डेटिंग निश्चित रूप से पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुई है। आज के युवाओं के डेटिंग नियम देखना बेहद खास है। इस तरह के प्लेटफॉर्म होने से महिलाएँ प्यार और रिश्तों पर चर्चा करती हैं और अपनी पसंद के बारे में खुलकर बताती हैं।”

टिंडर इंडिया की स्वाइप राइड विद कुशा कपिला पर बोलते हुए, पूजा ने कहा, “अब मेरी सोच पहले से विकसित हो गई है…मुझे नहीं लगता कि मेरा कोई टाइप है। लेकिन जब मैं 20’s में जवान थी, तब का मुझे कोई भी पछतावा नहीं है। कोई पछतावा नहीं है मुझे बिंदास जीने का। मेरे अंदर इतनी क्षमता थी कि मैं 100 मर्दों से भरे कमरे में चली जाती थी। अगर उनमें 99 सामान्य हों और कोई एक चूहे की तरह दुबका हो तो मैं सीधे उसके पास जाती थी और उसे सहज करती थी।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अभी सिंगल हूँ और अकेले ही जीवन का आनंद का आनंद ले रही हूँ। मुझे लगता है कि प्यार जीवन है और जीवन प्यार है। इसके बिना आपका कोई अस्तित्व नहीं। लेकिन मुझे केवल सिक्स-पैक में दिलचस्पी है, जो एक आदमी के दो कानों के बीच है।”

पूजा ने 17 साल की उम्र में डैडी (1989) से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने दिल है के मानता नहीं, सड़क, जुनून, जानम, फिर तेरी कहानी याद आई, सर, गुनेघर, बॉर्डर और ज़ख्म जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने अपने निर्देशन की दुनिया ​में कदम रखा। इसकी शुरुआत उन्होंने पाप (2004) के साथ की थी।

पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से साल 2003 में शादी की थी लेकिन शादी के 11 साल बाद यानी 2014 में दोनों एक दूसरे अलग हो गए थे। उस समय उन्होंने ट्वीट कर बताया था, “मैं अपनी शर्तों पर जीवन जीना चुनती हूँ और सबके सामने दिखावा करने से इंकार करती हूँ। सर्टिफिकेट न तो शादी बनाते हैं और न उन्हें तोड़ते हैं। जिंदगी करती हैं। हर किसी के लिए जो इस बात की परवाह करते हैं और खासकर मेरे और मेरे पति मुन्ना के 11 साल बाद अलग होने पर पर बात कर रहे हैं… हमारा अलग होना सहमति से है। हम हमेशा एक दूसरे का सम्मान रखते हैं। लेकिन इसका कारण मैं समझती हूँ कि हम पब्लिक डोमेन में हैं। हमारे दोस्त, शुभचिंतक और दुश्मन सारे के सारे अटकलें लगाने के लिए स्वतंत्र हैं।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...