आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सांसद भगवंत मान के विरोधी गुट ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली लौटते ही हाईकमान को खुली चुनौती दी है। सात विधायकों ने पूर्व नेता विपक्ष और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पार्टी की पंजाब इकाई का प्रधान घोषित कर दिया है। यह फैसला खैहरा धड़े की ओर से बनाई गई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की अगस्त 21 को चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली लौटते ही खैहरा गुट ने हाईकमान को दी सीधी चुनौती पंजाब में आप के प्रधान का पद खाली है। भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पार्टी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। यह भी चर्चा चल रही थी कि भगवंत मान की फिर से प्रधान पद पर ताजपोशी हो सकती है। उपप्रधान डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- खैहरा को प्रधान बनाना गलत, पार्टी ने नहीं की कोई नियुक्ति इस बीच विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले खैहरा गुट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी के सह प्रधान डॉ. बलबीर सिंह और विरोधी पक्ष के नेता हरपाल स...