आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड में आपने डर्टी पिक्चर से लेकर हीरोइन, लज्जा, जूली जैसी फिल्मों के जरिए आपने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले देखे हैं लेकिन इन एक्ट्रेसेज के साथ असलियत में भी ऐसा हो चुका है। बॉलीवुड में ऐसी तमाम एक्ट्रेसेज हैं जिनके साथ यौन शोषण जैसी वारदातें हुई हैं। बी-टाउन की एक्ट्रेसेज ने उनके साथ यौन शोषण करने वालों का करारा जवाब दिया। बता दें कि बी-टाउन में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकीं एक्ट्रेसेज की लिस्ट में चाइल्ड एक्ट्रेस जायरा वसीम, राधिका आप्टे, प्रीति जिंटा, कंगना रनौत, कोइना मित्रा, शिल्पा शिंदे, राखी, क्लिक कोचलिन जैसी कई जानी-मानी हस्तियां हैं। सड़क पर कपड़े उतारकर कास्टिंग काउच का विरोध करने वाली तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने एक बड़ा खुलासा किया है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में श्री रेड्डी ने बताया कि एक मशहूर फिल्म निर्माता के बेटे ने उन पर स्टूडियो में सेक्स के लिए दबाव बनाया था। श्री रेड्डी ने हालांकि उस शख्स का नाम जाहिर नहीं किया और कहा कि समय आने पर वह तस्वीरों समेत उसका नाम बताएंगी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर उनका यौन शो...