इस पाक्षिक को सम्पादित करते अपने बहुचर्चित स्तम्भ में यूपीए सरकार के कार्यकाल में लाल किले पर उठाया प्रश्न था जिसका विरोध भी किया गया था। लेकिन दूसरे (नीचे) स्तम्भ के लिखे जाने पर, मौन रहे !!! आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के लाल किले का रहस्य क्या है और इसे किसने बनवाया था। दिल्ली का लाल किला शाहजहाँ से भी कई शताब्दी पूर्व ही पृथ्वीराज चौहान के नाना महाराज अनंगपाल तोमर द्वितीय द्वारा बनवाया हुआ लाल कोट है। हमें यह पढाया जाता है कि दिल्ली का लाल किला शाहजहाँ ने बनवाया था। लेकिन यह एक सफ़ेद झूठ है और दिल्ली का लालकिला शाहजहाँ के जन्म से सैकड़ों साल पहले “महाराजा अनंगपाल तोमर द्वितीय” द्वारा दिल्ली को बसाने के क्रम में ही बनाया गया था। महाराज अनंगपाल तोमर और कोई नहीं बल्कि महाभारत के अभिमन्यु के वंशज तथा हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाना जी थे। इतिहास के अनुसार लाल किला का असली नाम “लाल कोट” है, जिसे अनंगपाल द्वितीय द्वारा सन 1060 ईस्वी म...