Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Pahalgam

इस्लामी आतंकियों की तरफ से पाकिस्तानी हीरो-हिरोइन करते रहे बैटिंग, पर भारतीय सेना के साथ खड़ा नहीं हो पाया बेशर्म बॉलीवुड: पहलगाम से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मौन रहने वालों का इलाज क्या #Boycottहै?

            पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पूरे बॉलीवुड में चुप्पी छाई रही (फोटो- ऑपइंडिया टीम) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 हिंदुओं को मार दिया गया। मरने से पहले उनका नाम पूछा गया, प्रमाण-पत्र माँगा गया और यहाँ तक कि कपड़े उतार कर इसकी पुष्टि भी की गई। लेकिन क्या आपने इस्लामी आतंक के विरोध में बॉलीवुड के ‘तख्ती गैंग’ की आवाज सुनी? कहाँ है #mob lynching, #pseudo secularists, #not in my name और #intolerance और मैं करवाचौथ का व्रत रख भूखी रहूं आदि गैंगस्टर? अब किसी की बीबी को भारत में रहने से डर नहीं लग रहा क्या?    पहलगाम हमलों में धर्म पूछने तक ही भयावता सीमित नहीं रही। इस प्रक्रिया के बाद महिलाओं के सामने ही उनके सुहाग और घर के पुरुषों को माथे पर गोली मारी गई। इस सदमे से उबर पाना शायद उन महिलाओं के लिए कभी संभव नहीं हो पाएगा। इस भावना को समझ पाना भी हर किसी के बस की बात नहीं है। फिर भी उनके संवेदना पर सहानुभूति भरे शब्दों का मरहम तो लगाया ही जा सकता है। लेकिन बॉलीवुड के ज्यादातर हस्तियों ने इसकी जरूरत...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बिलबिला कर निकल रहे ‘पैरासाइट’, खाएँगे यहाँ का पर हिन्दू घृणा में गाएँगे पाकिस्तान का

               अभिनेत्री/मॉडल मंदाना करीमी ने पाकिस्तान का एजेंडा चलाया, भारत से करती रही हैं कमाई मई 2019 में एक कोरियन फ़िल्म आई थी, जिसका अंग्रेजी शीर्षक था – ‘पैरासाइट’। जिन्होंने प्राथमिक स्तर की भी शिक्षा ली है, वो Parasite का अर्थ जानते हैं। ऐसे जीवाणु जो किसी अन्य जीव के शरीर में रहते हैं और उसी शरीर से न्यूट्रिएंट्स ग्रहण कर उसे नुकसान पहुँचाते हैं, वो होते हैं पैरासाइट्स – रोगाणु या विषाणु। मानव शरीर में रहकर दाना-पानी पाते हैं, फिर उसे रोगी बना देते हैं। हिंदी में एक कहावत भी है – जिस थाली में खाना, उसी थाली में छेद करना। ये सब गद्दारी के लक्षण हैं। ‘पैरासाइट’ फ़िल्म, पहलगाम आतंकी हमला और ‘ऑपरेशन सिंदूर’  92वें एकेडमी अवॉर्ड्स समरोह के दौरान ‘पैरासाइट्स’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे युवक की है, जो एक अमीर परिवार में नौकरी करने के लिए हायर किया जाता है। बाद में उसके पिता, माँ और बहन सभी उस परिवार में किसी न किसी रूप में नौकरी कर रहे होते हैं। किम इंग्लिश ट्यूटर, उसकी बहन आर्ट थेरेपिस्...

पाकिस्तानी कलाकारों का FWICE ने किया बहिष्कार, जो भी करेगा काम उन पर लेगा एक्शन: कहा- रिलीज नहीं होने देंगे फवाद खान की ‘अबीर-गुलाल’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध को देखते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने अहम फैसला लिया है। हमले की निंदा करते हुए संगठन ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है, साथ ही कहा है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की आगामी फिल्म अबीर गुलाल भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। इस मामले में संस्था ने प्रेस रिलीज जारी किया है। फेडरेशन ने कहा कि इस फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए संस्था की तरफ से हर संभव कदम उठाया जाएगा। इसके साथ ही अगर FWICE का कोई भी सदस्य जो ‘पाकिस्तानी नागरिक’ के साथ काम करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में FWICE के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा कि ये हमला सिर्फ कश्मीर पर नहीं बल्कि पूरे देश पर हुआ है। 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। संगठन के प्रतिबंध के बाद 9 सालों तक पाकिस्तान के कलाकारों को भारत में काम मिलना बंद हो गया था।

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)