भारतीय जनता पार्टी के लखीमपुर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा की उपलब्धियों से घबराए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभामंडल से घबराए हुए हैं। अपनी बात को विस्तार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 68 वर्ष की उम्र में भी नरेंद्र मोदी जिस तेजी से काम कर रहे हैं उसके सामने तो क्रिकेटर विराट कोहली की फिटनेस भी फेल है। यही देखकर विपक्षीगण सोच रहे हैं कि अगर मोदी सरकार दोबारा केंद्र में आ गई तो उनका क्या होगा। कांग्रेस ने आजादी के संघर्ष की मलाई खाई सरस्वती पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पहले एक एजेंडा होता था और जिस पर राजनीतिक दल काम किया करते थे, आज भारतीय राजनीति में फिर एक नए युग का सूत्रपात हो रहा है, पार्टी की उपलब्धियां देखकर जनता पुन: मौका देगी ऐसा उनका विश्वास है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने आजादी के संघर्ष की मलाई खाते हुए काम किया, लेकिन भाजपा ने जनता की सेवा का एक नया युग शुरू किया है। देश में अपराधों पर लगाम कसनी शु...