Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sandip kumar

क्या अपने पापों का प्रायश्चित कर रही हैं स्वाति मालीवाल?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन  और आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल इन दिनों आमरण अनशन पर हैं। उनका दावा है कि ये अनशन रेप और छेड़खानी के बढ़ते मामलों के विरोध में है। स्वाति मालीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आरोपियों को छह महीने के अंदर फांसी दे दी जानी चाहिए। ये वो मुद्दे हैं जिनसे देश का हर सामान्य इंसान सहमत होगा। हर कोई चाहता है कि बलात्कार जैसे घिनौने आरोपों में फांसी की सज़ा का प्रावधान होना चाहिए।  जबकि स्वाति मालीवाल पर छेड़खानी, यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में फंसे अपनी पार्टी के लोगों से नरमी बरतने के आरोप लगते रहे हैं। हमारा मानना है कि अगर स्वाति मालीवाल अभी अनशन कर रही हैं तो ये महिलाओं के लिए न्याय की लड़ाई से ज्यादा अपने पापों का प्रायश्चित है। एक नजर उन 5 मामलों पर जिनमें स्वाति मालीवाल की भूमिका संदिग्ध रही। 1. सोनी खुदकुशी कांड 2016 में सोनी मिश्रा नाम की आम आदमी पार्टी वॉलेंटियर ने खुदकुशी कर ली थी। 25 साल की इस लड़की के साथ पार्टी के ही नेता रमेश भारद्वाज ने यौन शोषण किया था। इस मामले में आम आद...

अब इस सीडी को कहाँ छुपाऊँ ,केजरीवालजी ?

केजरीवालजी राजेश खन्ना और मुमताज़ अभिनीत निर्माता दुलाल गुहा की एक फिल्म "दुश्मन" आई थी, जिसका एक गीत "सच्चाई छुप नहीं सकती,बनावट के असूलों से, कि खुशबू आ नहीं सकती, कभी कागज के फूलों से..." इस कांड में शत-प्रतिशत चरितार्थ हो रहा है।  सीडी कांड में फंसे अपने विधायक पर सफाई देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पंजाब में कह रहे हैं कि  उनके विधायकों को फंसाने के ‌लिए 63 फर्जी सीडी बनाई गई हैं। केजरीवालजी कितना झूठ बोलोगे और कब तक? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की भी पूरी कोशिश की जा रही है। क्यों दिल्लीवालों की तरह पंजाबवासियों को मूर्ख बना रहे हो। यह भ्रम मत फैलाओ की "जान से मारने की पूरी कोशिश की जा रही है", जनता मारेगी तुम्हारी जमानत ज़ब्त करवा कर। सीडी हुई वायरल  अब न्यूज़ पोर्टल पर आपके संदीप की सीडी लीक हो गयी है, जो स्पष्ट कर रही है कि पूरे होश में सब काम हुआ है, बलात्कार नहीं। आपके पास जब 15 दिन पूर्व सीडी आ गयी थी, तब  क्या अपने विधायक की कामक्रीड़ा का आनंद ले रहे थे? कुछ ने तो वास्तविक सीडी अपने प...

दागों से भरता केजरीवाल का दामन

अपने समय का एक बहुत चर्चित गीत "लागा चुनरी में दाग, मिटाऊं कैसे" अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर शत-प्रतिशत चरितार्थ हो रहा है। दिल्ली में आप सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम हीं नही ले रही। एक-एक कर सारे विधायकों के खिलाफ लग रहे आरोपों ने पार्टी की साख को हिला कर रख दिया है। अब तक पार्टी के 12 विधायकों के कानूनी दावपेंच में फंसने से आप की सारी सेना में अफरा-तफरी का सा माहौल है। इतना होने के बावजूद भी पार्टी  फूंक-फूंक कर कदम नहीं रख रही है। अभी तक पुलिस के चंगुल में फंस चुके विधायकों के खिलाफ महिलाओं से बदसलूकी, धोखाधड़ी, मारपीट, घरेलू हिंसा जैसे मामले दर्ज हुए हैं।   गिरफ्तार हुए तीन विधायकों पर दर्ज हुए मामले करीब एक जैसे ही हैं। इन तीन मामलों में महिलाओं (मुख्यतः समाज सेविकाओं) ने विधायकों के खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब भी वो अपनी शिकायत लेकर इन विधायकों के पास गईं उनके लोगों ने  महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने इन विधायकों को हिरासत में ले लिया। एक विधायक गलत हो, दो हों, तीन हों, ल...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)