किस तरह एक फर्जी स्टिंग ने अध्यापिका उमा खुराना को प्रताड़ित किया गया जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी वही महापुरुष हैं जिन्होंने पांच वर्ष पूर्व (नवम्बर 29, 2012) को उनके एक रिपोर्टर प्रकाश सिंह द्वारा किया गया दिल्ली की महिला स्कूल शिक्षिका उमा खुराना का फर्जी स्टिंग ऑपरेशन दिखा कर पूरे मीडिया जगत को शर्मिंदा कर दिया था. इसके बाद नवीन जिंदल ने इस फर्जी स्टिंग करने वाले रिपोर्टर की खूबियों को पहचान अपना मीडिया सलाहकार बना लिया था इसके साथ ही प्रकाश सिंह नवीन जिंदल का साया बन गया. यही नहीं सुधीर चौधरी द्वारा टेलीविजन पर चेहरा दिखाने को लालायित कई महिलाओं का यौन शोषण किये जाने की चर्चाएँ भी जोरों पर है. सूत्र बताते हैं कि सुधीर चौधरी भी नवीन जिंदल का करीबी रह चुका है. गौरतलब है कि सन दो हज़ार सात में प्रकाश सिंह रिपोर्टर की मदद से तैयार किए गए स्टिंग में शिक्षिका उमा खुराना को स्कूली छात्राओं को सेक्स के लिए ग्राहकों को पेश करते हुए दिखाया गया था. खबर उस समय लाइव टीवी न्यूज चैनल पर प्रसारित की गई थी. सुधीर तब इस चैनल के सीईओ थे. प्रकाश सिंह नवीन जिंदल के हेलि...