यह तस्वीर दैनिक जागरण अखबार में छपी है। आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार एक तरफ उत्तर प्रदेश मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों को दण्डित करने पुलिस पर दबाव बना रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्ही की पार्टी के नेता इस घटना पर मालपुए खाने को तत्पर हैं। लगता है ये नेता लाशों पर मालपुए खाने वालों में से है, जो दैनिक जागरण में प्रकाशित उनकी फोटो प्रमाणित कर रही है। देखिए ऊपर चित्र में इन बेशर्मों को, किस तरह मुस्करा रहे हैं? दिख रहा है कोई शोक? क्या यही हैं इन बेशर्म नेताओं के संस्कार? ये वो बेशर्म भाजपा नेता है, जो अपने ही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के मार्ग में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। लगता है इन बेशर्म नेताओं को मोदी और योगी के आचरण का पता नहीं? ऐसे ही नेताओं के आचरण के कारण भाजपा प्रदेश में बार-बार पराज...