Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pseudo-secularism

लड़कियां बेचने के आरोप में धरा गया मुख्य काजी : क्या यह ‘ब्रेकिंग न्यूज’ नहीं ?

जनसत्ता में प्रकाशित हुए वृत्त के अनुसार पुलिस ने ‘अनुबंध पर शादी’ कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड किया है, जो मध्य पूर्व और खाड़ी देश के पुरुषों के साथ यहां की स्थानीय महिलाओं और नाबालिग लडकियों की शादी कराते हैं । एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में २० व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें आठ विदेशी नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिक शादी करके नाबालिग लड़कियां यहां से खाडी देश ले जाने के लिए आए थे। इन सब की उम्र ५०-६० साल बताई जा रही हैं। वहीं एक की उम्र तो करीब ८० साल है। पुलिस ने तीन काजियों (शादी कराने वाले लोग), चार मकान मालिकों और पांच एजेंटो/ दलालों को गिरफ्तार किया है, जो इस तरह की शादी संपन्न कराते हैं। इन काजियों में फरीद अहमद नाम का मुंबई का चीफ काजी भी शामिल है। इसे इस रैकेट का सरगना बताया जा रहा है। हैदराबाद पुलिस ने पहले भी पुराने नगर क्षेत्र में कई ऐसे गिरोहों का भंडाफोड़ किया है जो जाली दस्तावेजों के जरिए ऐसी शादियां करवाते थे। उन्होंने कहा था कि शादी के वक्त, दुल्हन को ‘तलाक’ के कोरे बॉन्ड पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जाता है। यह न्यूज पढनेपर ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)