भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम मुश्किल में फंसी नजर आ रही है। अंग्रेज गेंदबाजों के सामने पहले टीम इंडिया महज 107 रनों पर ढेर हो गई और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 250 रनों की बढ़त भी ले ली है। अब यहां से या तो मौसम या फिर टीम का चमत्कारिक प्रदर्शन ही भारत को विजय दिला सकता है। लेकिन इन सबके बीच टीम को तीसरे दिन लंच में परोसे गए भोजन से विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारतीय टीम को परोसे गए भोजन का मेन्यू शेयर किया। लंच की इस लिस्ट में एक डिश ऐसी दी थी जिससे बवाल उत्पन्न हो गया और सोशल मीडिया पर टीम की जमकर खिंचाई हो रही है। टीम इंडिया को जो भोजन परोसा गया था उसमें 'ब्रेज्ड बीफ पास्ता' भी शामिल था, बस फिर क्या था कि ट्विटर के 'शूरवीर' टीम इंडिया की खिंचाई करने लगे। View image on Twitter BCCI ✔ @BCCI A well earned Lunch for # TeamIndia . You prefer? # ENGvIND 5:35 PM - Aug 11, 2018 1,767 476 people are talk...