प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात यूनाईटेड अरब एमीरेट्स (UAE) पहुंच रहे हैं। UAE में मोदी का कितनी बेसब्री से इंतजार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके यहां पहुंचने से पहले शुक्रवार रात से ही यहां की तमाम मशहूर इमारतों को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन कर दिया गया है। इनमें दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी शामिल है। पीएम यहां के क्राउन प्रिंस से भी मुलाकात करेंगे। इंडियन एम्बेसडर ने पोस्ट की तस्वीरें नवदीप सूरी UAE में भारत के राजदूत हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर तिरंगे के रंगों से रोशन बुर्ज खलीफा की तस्वीरें पोस्ट कीं। - इसके साथ ही सूरी ने सिर्फ एक लाइन का लेकिन अहम कैप्शन भी दिया। लिखा- जब तस्वीरें शब्दों से ज्यादा बोलती हैं। किन इमारतों पर रोशन हमारा तिरंगा सूरी ने आगे लिखा- यह हमारे होस्ट UAE का हमें वेलकम करने का बेहतरीन अंदाज है। - सूरी के मुताबिक- बुर्ज खलीफा, दुबई फ्रेम और ADNOC हेडक्वार्टर को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया है। मोदी शनिवार रात दुबई पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रिंस ऑफ अबुधाबी शेख...