Skip to main content

मोदी के UAE पहुंचने से पहले तिरंगे के रंगों से रोशन हुआ बुर्ज खलीफा

मोदी के UAE पहुंचने से पहले तिरंगे के रंगों से रोशन हुआ बुर्ज खलीफा, प्रिंस से मुलाकात करेंगे PM, international news in hindi, world hindi newsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात यूनाईटेड अरब एमीरेट्स (UAE) पहुंच रहे हैं। UAE में मोदी का कितनी बेसब्री से इंतजार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके यहां पहुंचने से पहले शुक्रवार रात से ही यहां की तमाम मशहूर इमारतों को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन कर दिया गया है। इनमें दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी शामिल है। पीएम यहां के क्राउन प्रिंस से भी मुलाकात करेंगे।

इंडियन एम्बेसडर ने पोस्ट की तस्वीरें

नवदीप सूरी UAE में भारत के राजदूत हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर तिरंगे के रंगों से रोशन बुर्ज खलीफा की तस्वीरें पोस्ट कीं। 
- इसके साथ ही सूरी ने सिर्फ एक लाइन का लेकिन अहम कैप्शन भी दिया। लिखा- जब तस्वीरें शब्दों से ज्यादा बोलती हैं।

किन इमारतों पर रोशन हमारा तिरंगा

मोदी के UAE पहुंचने से पहले तिरंगे के रंगों से रोशन हुआ बुर्ज खलीफा, प्रिंस से मुलाकात करेंगे PM, international news in hindi, world hindi news
सूरी ने आगे लिखा- यह हमारे होस्ट UAE का हमें वेलकम करने का बेहतरीन अंदाज है। 
- सूरी के मुताबिक- बुर्ज खलीफा, दुबई फ्रेम और ADNOC हेडक्वार्टर को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया है। मोदी शनिवार रात दुबई पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रिंस ऑफ अबुधाबी शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नह्यान से होगी। मोदी को प्रेसिडेंंशियल पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।

तीन देशों के दौरे पर मोदी

- मोदी 3 गल्फ देशों- फिलीस्तीन, यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई)और ओमान के दौरे पर हैं। 
- वे यूएई में मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा ओमान में 100 साल पुराने शिवालय में दर्शन करेंगे। साथ ही मस्जिद भी जाएंगे। मोदी इस यात्रा पर खाड़ी देशों के कई अहम समझौते करेंगे।

यूएई: ढाई साल में दूसरा दौरा, 26 देशों के प्रमुखों से मिलेंगे

- मोदी 2015 में यूएई गए थे, तब करीब 34 साल बाद कोई भारतीय पीएम यूएई आया। इस बार दोनों देशों के बीच करीब 12 समझौतों पर साइन होंगे। 
- यूएई के साथ भारत के पहले से कॉम्प्रेहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट है। 
- मोदी रविवार को यूएई में सैनिकों की याद में बने मेमोरियल स्थल भी जाएंगे। दुबई में एक कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करेंगे। मंदिर का शिलान्यास भी करेंगे। 
- मोदी दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को भी संबोधित करेंगे। इसमें भारत गेस्ट ऑफ ऑनर कंट्री है। 
- इसमें 26 देशों की सरकारों के प्रमुख, मंत्री और 2000 से ज्यादा रिप्रेजेंटेटिव भाग लेंगे। खाड़ी देशों के सीईओ से भी मिलेंगे। 
- यूएई में 33 लाख भारतीय हैं। वे हर साल भारत को करीब 14 बिलियन डॉलर भेजते हैं। भारत, यूएई का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। 3.41 लाख करोड़ रु. का ट्रेड होता है।

मोदी से बोले क्राउन प्रि‍ंस UAE आपका दूसरा घर

मोदी से बोले क्राउन प्रि‍ंस UAE आपका दूसरा घर, 5 महत्वपूर्ण समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
पीएम मोदी ने यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद
अल नहयान से की मुलाकात।
अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। यहांं पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। यहां पीएम मोदी ने यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान से मुलाकात के दौरान कहा कि‍ यह उनका दूसरा घर है। इसके अलावा मुलाकात में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जि‍नमें मानव श्रम, ऊर्जा, रेलवे और वित्तीय सेवा से जुड़े समझौते शामिल हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच 5 महत्वपूर्ण समझौते भी हुए। इनमें भारतीय तेल कंपनियों के एक संघ को तेल रियायतों में 10% हिस्सेदारी देने का एक ऐतिहासिक समझौता भी शामिल था। 
कौन से 5 समझौते हुए भारत-यूएई के बीच 
Modi meets Crown Prince
यूएई में पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया।
भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इंडियन कॉन्सर्टियम और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के बीच एक MoU साइन किया गया है। तेल रियायतों में 10% हिस्सेदारी देने का एक ऐतिहासिक समझौता है। यह समझौता 2018 से 2057 तक 40 साल के लि‍‍‍ए कि‍या गया है। इसके तहत ब्याज का 60% एडीओओसी द्वारा बनाए रखा जाएगा और शेष 30% अन्य अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों को दिए जाएंगे। यह UAE के अपस्ट्रीम तेल सेक्टर में भारत का पहला इन्वेस्टमेंट है। 
मानव श्रम के क्षेत्र में सहयोग के लिए भी भारत और UAE के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसमें भारतीय लोगों के यूएई में कॉन्ट्रेक्ट बेस्ट जॉब के लिए आपसी सहयोग को संस्थागत बनाना है।
रेलवे क्षेत्र में भी टेक्निकल सहयोग के लिए भी एक MoU साइन किया गया है। यह भारतीय रेल मंत्रालय और फेडरल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, UAE के बीच हुआ है। इसका लक्ष्य इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र खासकर रेलवे में आपसी सहयोग को बढ़ाना है।
फाइनेंस के क्षेत्र में द्वीपक्षीय सहयोग के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और अबूधाबी सिक्योरिटी एक्सचेंज के बीच एक MoU साइन हुआ है।
जम्मू-कश्मीर सरकार और डीपी वर्ल्ड के बीच भी एक MoU साइन हुआ है। इसके तहत जम्मू में मल्टी मॉडल लॉजिस्टीक पार्क और हब बनाए जाएंगे।
UAE में पीएम का कार्यक्रम
पीएम मोदी रविवार को मस्कट में 'सुल्तान क़बूस मस्जिद' का दौरा करेंगे। 
सुल्तान कबूस स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। 
पीएम मोदी यहां पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास करेंगे। अबू धाबी में यह हिंदू मंदिर 55000 वर्ग मीटर जमीन पर बनेगा।
फिलिस्तीन में कि‍ए थे 6 MoU पर हस्ताक्षर
इससे पहले पीएम मोदी पीएम मोदी शनिवार को जॉर्डन सेना के हेलीकॉप्टर पर सवार होकर सीधे फिलिस्तीन के रामल्ला शहर पहुंचे थे। यहां फिलिस्‍तीन के प्रधानमंत्री रामी हमदल्ला ने उनका स्वागत किया था। फिलिस्तीन में भी भारत-फिलिस्तीन के बीच 6 MoU पर हस्ताक्षर हुए थे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...