पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बाद गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को अब घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर पर ज्यादा खर्च करना होगा। 1 जून से सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.34 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 48 रुपए का इजाफा हुआ है. नई कीमतें लागू होने के बाद अब दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 493.55 रुपए में मिलेगा, जबकि बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर के लिए 698.50 रुपए चुकाने होंगे. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में देश के प्रत्येक 100 परिवारों में से 81 के पास एलपीजी कनेक्शन है. महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन करते तत्कालीन विपक्षी भाजपाई एक प्रदर्शन यह भी था इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 493.55 रुपए, कोलकाता में 496.65 रुपए, मुंबई में 491.31 रुपए और चेन्नई में 481.84 रुपए में मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 698.50 रुपए, कोलकाता में 723.50 रुपए,...