पाकिस्तान की तरफ से चलाए जा रहे प्रॉक्सी वार के बीच भारत के कड़े रुख के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय वायु सेना ने अपने अधिकारियों को शॉर्ट नोटिस में बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है. एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की तरफ से वायु सेना के 12,000 अधिकारियों को लिखे गए निजी पत्र में कहा गया है कि मौजूदा हालात में हमारे चारो ओर निरंतर खतरा मौजूद है, ऐसे में हमें एक शॉर्ट नोटिस पर भी बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा. इस खत में धनोआ ने पक्षपात और यौन उत्पीड़न के मामलों का भी जिक्र किया है. साथ ही पत्र में कम संसाधनों का भी उल्लेख किया गया है. एयर चीफ मार्शल ने लिखा है कि वायुसेना अपने पास 42 फाइटर प्लेन दस्ते रख सकती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में हमारे पास 33 ही मौजूद हैं. पत्र में पाकिस्तान की तरफ से लगातार चलाए जा रहे प्रॉक्सी वार का जिक्र करते हुए कहा गया है कि लगातार सेना के कैंपों पर आतंकी हमले हो रहे हैं जिस वजह से जम्मू -कश्मीर में अशांति का माहौल है. वायुसेना प्रमुख के इस खत पर 30 मार्च का साइन है. ये खत वायु सेना प्रमुख के पद पर धनोआ की नियुक्ति के 3 महीने के बाद लिखा ...