Skip to main content

Posts

Showing posts with the label hd devgoda

सरकारों को बर्खास्‍त करने में पीछे नहीं थी कांग्रेस

ऐसा कहा गया है कि समय और इतिहास खुद को दोहराता है, कुछ ऐसा ही कर्नाटक की राजनीति में देखने को मिल रहा है। जिस तरह के आरोप कांग्रेस की ओर से भाजपा और राज्‍यपाल के खिलाफ लगाए जा रहे हैं इससे यही पता चलता है कि कांग्रेस खुद का किया भूल गयी है। सत्ता का दुरुपयोग कर राज्य सरकारों को बर्खास्त करने, सबसे बड़े दल को सरकार बनाने से रोकने की तमाम कोशिशें कर चुकी कांग्रेस आज कर्नाटक में राज्यपाल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रही है। बोम्‍मई केस समेत कांग्रेस की केंद्र सरकार के इशारे पर विभिन्न राज्यों में राज्यपालों द्वारा सरकार बर्खास्त करने या गलत निर्णय लेने के ढेरों उदाहरण हैं। खैर, देखना है कि कांग्रेस समर्पित जेडीएस सरकार कितने दिन चलती है। क्योंकि कांग्रेस समर्थित सरकारों को असमय ही गिरना पड़ा है। केन्द्र में चन्द्रशेखर की सरकार रामजन्मभूमि विवाद समाप्त करने में अहम् भूमिका निभाते देख राजीव गाँधी ने तुरन्त अपना समर्थन वापस लेकर चंद्रशेखर सरकार को गिराकर, आज तक इस जीवित रखे हुए है। अन्यथा अयोध्या में राम मन्दिर तभी बन गया होता।   कांग्रेस ने ही शुरू की थी यह परिपाटी ...

मोदी की तारीफ से पिघले देवगौड़ा, पढ़े कसीदे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नज़दीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी बढ़ रही है. इसके अलावा नए समीकरण भी साधे जा रहे हैं। मई 1 को कर्नाटक में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की तारीफ में पुल बांधे। अब मई 2 को बदले में देवगौड़ा ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है।  पूर्व पीएम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी राज्य में जाते हैं, तो वहां के मुद्दों को समझते हैं और उसके बारे में बात करते है। यहां भी उन्होंने ऐसा ही किया है।  मई 1 को पीएम मोदी ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने दिल्ली में जब भी वक्त मांगा, मैं उनसे मिला. देवगौड़ा जब घर आते हैं तो मैं उनकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर उनका स्वागत करता हूँ। जब वे जाते हैं तो मैं उनको गाड़ी में बैठा कर आता हूँ। वे हमारे राजनीतिक विरोधी हैं, लेकिन वे हमारे सम्मानीय नेताओं में से एक हैं. इस पर भी देवगौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा है वही काफी है. लेकिन इसके अलावा और कुछ भी नहीं है. देवगौड़ा बोले कि मोदी जानते हैं कि स...

भीमराव अंबेडकर का नाम बदला; इन नेताओं का असली नाम जानते हैं आप?

सं विधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम उत्तर प्रदेश के सरकारी रिकार्ड में अब ‘भीमराव रामजी आंबेडकर‘ के तौर पर दर्ज किया जाएगा। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस सिलसिले में शासनादेश जारी किया है। योगी सरकार के इस फैसले की विपक्ष ने आलोचना तो की ही है, बीआर अंबेडकर के पोतों प्रकाश अंबेडकर और आनंद अंबेडकर ने भी इसे महज वोट बैंक की राजनीति करार दिया है। आज की राजनीति में भी ऐसे कई नेता हैं जिनका मूल नाम या फिर पूरा नाम लोगों को पता नहीं है। तो आइए आज हम आपको ऐसे बड़े नेताओं का पूरा नाम आपको बताते हैं।  इनमें पीएम नरेंद्र मोदी और खुद योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। वो गुजरात के मेहसाना जिला के वडनगर के मूल निवासी हैं। मां हीराबेन मोदी और पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी की संतान हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अ मित शाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं। इनका पूरा नाम अमित अनिल चंद्र शाह है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का असली नाम एंटोन...

चारा घोटाला के पीछे कांग्रेस का हाथ -- जगन्नाथ मिश्रा

आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार  चारा घोटाला में लालू प्रसाद को दोषी करार दिए जाने से बिहार की सियासत गरमायी हुई है। इस मामले में बरी हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा ने बड़ा बयान दे दिया है। जगन्नाथ मिश्रा ने इसके पीछे कांग्रेस नेताओं का हाथ बताया है। साथ ही मिश्रा ने यह भी बताया कि उनका नाम किसने इस घोटाला में शामिल कर दिया। उन्होंने कहा कि एचडी देवगौड़ा ने लालू यादव को चारा घोटाले में फंसाया है। बीजेपी के ऊपर लालू और उनकी पार्टी जो आरोप लगाते हैं, वह गलत है।  पूर्व मुख्यमंत्री मिश्रा ने कहा कि जिस समय चारा घोटाले का मामला सामने आया था उस समय इंद्र कुमार गुजराल और एचडी देवगौड़ा की सरकार थी। देवगौड़ा ने ही लालू को चारा घोटाले में फंसाया। बरी होने के बाद जगन्नाथ मिश्रा ने फिर से सफाई देते हुए कहा कि इस घोटाले में मेरा नाम बेवजह शामिल किया गया था। यह सब तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी ने किया। वे उत्तर भारत के नेताओं को बढ़ते नहीं देखना चाहते थे। यही वजह है कि उत्तर भारत में कांग्रेस कमजोर होती गयी। मालूम हो कि सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह की किताब म...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)