Skip to main content

मोदी की तारीफ से पिघले देवगौड़ा, पढ़े कसीदे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नज़दीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी बढ़ रही है. इसके अलावा नए समीकरण भी साधे जा रहे हैं। मई 1 को कर्नाटक में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की तारीफ में पुल बांधे। अब मई 2 को बदले में देवगौड़ा ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है। 
पूर्व पीएम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी राज्य में जाते हैं, तो वहां के मुद्दों को समझते हैं और उसके बारे में बात करते है। यहां भी उन्होंने ऐसा ही किया है। 
मई 1 को पीएम मोदी ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने दिल्ली में जब भी वक्त मांगा, मैं उनसे मिला. देवगौड़ा जब घर आते हैं तो मैं उनकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर उनका स्वागत करता हूँ। जब वे जाते हैं तो मैं उनको गाड़ी में बैठा कर आता हूँ। वे हमारे राजनीतिक विरोधी हैं, लेकिन वे हमारे सम्मानीय नेताओं में से एक हैं.
इस पर भी देवगौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा है वही काफी है. लेकिन इसके अलावा और कुछ भी नहीं है. देवगौड़ा बोले कि मोदी जानते हैं कि सिद्धारमैया किस तरह मेरे बारे में बात करते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अकेले दम पर राज्य में सरकार बनाएंगे और किसी के साथ नहीं जाएंगे.
देवगौड़ा ने बताया कि मैंने एक बार कहा था कि अगर मोदी अकेले दम पर सरकार बनाते हैं, तो वह संसद से इस्तीफा दे दूंगा. लेकिन कभी देश छोड़ने की बात नहीं की थी. 2014 के बाद मैंने इस्तीफा भी दिया तो मोदी ने मुझसे बात की. और कहा कि चुनाव में हम बहुत कुछ बोलते हैं, हर बात को दिल में नहीं रखना चाहिए. हमने करीब 15 मिनट तक बात की थी.
We have had political differences with Deve Gowda Ji but there is no denying that he is among India’s most respected leaders.

The language Congress leaders have used for Deve Gowda Ji is shocking. There is no place for such language in a democracy.

देवगौड़ा ने कहा कि मैं जब भी मोदी से मिला तब ही किसान और राज्य के मुद्दे पर बात की. एक क्षेत्रीय पार्टी बनाना कोई आसान बात नहीं है, मेरे लिए राज्य काफी अहम है. उन्होंने कहा कि वह अकेले दम पर राज्य में सरकार बनाएंगे और किसी के साथ नहीं जाएंगे. हालांकि, बीएसपी के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमने उन्हें 20 सीटें दी हैं, काफी जगह पर मायावती जी भी प्रचार करेंगी. मैंने खुद उनसे बात की थी.
गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है. हाल ही में आए कई ओपेनियन पोल में त्रिशंकु विधानसभा होने की आशंका दिखाई दी. ओपेनियन पोल में देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में नज़र आ रही है. इंडिया टुडे के पोल में कांग्रेस को 90 से 101 सीट और बीजेपी को 78 से 86 सीट मिलने की संभावना है. वहीं जेडीएस को 34-43 सीट मिलने की संभावना है.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...