कश्मीर में हिंसा के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से पत्थरबाजों और विपक्षी पार्टी में हाहाकार मचा हुआ है, कुछ मीडिया चैनलों से भी हायतौबा मचाई हुई है, पलेट गन से तीन पत्थरबाजों की मौत हो चुकी जबकि सैकड़ों लोगों की ऑंखें खराब हो गयी है, कम से कम 2000 लोग जख्मी भी हो चुके हैं, हर तरफ मचे हाहाकार के बाद केंद्र सरकार का दिल भी पत्थरबाजों पर पसीज गया है और अब पैलेट गन की जगह मिर्ची बम के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। क्या होता है मिर्ची बम उर्फ़ PAVA जम्मू एवं कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की भीड़ से निपटने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की समिति ने पैलेट की जगह मिर्च से भरी छोटी गोलियों यानी PAVA के इस्तेमाल की सिफारिश की है। प्रकृति में पाए जाने वाले मिर्च में यह रसायन होता है, जो जलन पैदा करता है। इन गनों में पेलारगोनिक एसिड वैनिलाइल अमाइड या PAVA इस्तेमाल किया जाता है जो मिर्च में पाया जाने वाला एक यौगिक है। दंगा नियंत्रण के लिए कई देशों में इसका इस्तेमाल पेपर शॉट्स के रूप में होता है। PAVA कैसे करेगा पत्थरबाजों का नुकसान बंदूक से निकलने के बाद PAVA बाहर फूट जाता...