एनआरसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी ममता बनर्जी के साथ टकराव का एक और कारण सामने आ गया है। मिदनापुर में प्रधानमंत्री की रैली में पंडाल गिरने के लिए केंद्र की रिपोर्ट में राज्य प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया। रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री की रैली और उसकी तैयारियों के दौरान राज्य प्रशासन की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई। वहीं राज्य पुलिस ने हादसे में भाजपा की राज्य इकाई और पंडाल लगाने वाले फर्म को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा अधिकारी एसके सिन्हा की अगुवाई में हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने गृह सचिव राजीव गाबा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री की रैली के दौरान वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को रैली स्थल पर मौजूद होना चाहिए था, लेकिन कोई भी मौजूद नहीं था। यही नहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त भी नहीं किए गए थे। जाहिर है इससे पंडाल की क्षमता से अधिक लोग इसमें पहुंच गए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के ...