श्रीमती सुशीला वर्मा मिर्ज़ापुर में जिस लगन से जनसेवा में तत्पर रहती है, देखते ही बनता है। सुशीला आम आदमी पार्टी की मिर्ज़ापुर के अहरौरा ज़िले से हैं। आम आदमी पार्टी में ऐसी महिला का होना वास्तव में आश्चर्य की बात है। जो कुछ न होते हुए भी अपने ज़िले के उत्थान में व्यस्त रहती हैं। अब नज़र डालते हैं, सुशीला के जनकल्याण कार्यों पर:-- मिर्ज़ापुर के अहरौरा नगर पालिका के अंतर्गत हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा नागरिकों पर संगीन जुर्म के अपराध में F I R दर्ज कराने पार्टी के बैनर तले अहरौरा की महिलायें पुरे बाजार में विरोध प्रदर्शन कर चार घंटा धरने पर बैठी रही । C m o के आश्वासन पर जिम्मेदार अधिकारिओ को पत्रक सौप कर घरना समाप्त किया गया। इसका सारा श्रेय स्वयं लेने की बजाए सभी महिलाओं को देना ही उनकी महानता को दर्शाता है। इनकी कार्यशैली का उस स्थिति में यह हाल है, जबकि प्रदेश में पार्टी का कोई प्रतिनिधि नहीं। वास्तव में आज हर पार्टी में सुशीला जैसे कार्यकर्ताओं की जरुरत है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पर ...