राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि कश्मीर भारत के साथ अपनी शर्तों पर शामिल हुआ है। वह कश्मीर के बांदीपोरा में बोल रहे थे। यहां उन्होंने भारत की अन्य रियासतों को कश्मीर के बीच अंतर का जिक्र किया और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नाम का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कश्मीर में दोबारा अलग प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनाने की बात कही ANI ✔ @ANI # WATCH Omar Abdullah in Bandipora says, "Baaki riyasat bina shart ke desh mein mile, par humne kaha ki humari apni pehchan hogi, apna constitution hoga. Humne uss waqt apne 'Sadar-e-Riyasat' aur 'Wazir-e-Azam' bhi rakha tha, Inshallah usko bhi hum wapas le aayenge." 224 5:49 PM - Apr 1, 2019 उमर अब्दुल्ला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज हमारे ऊपर तरह-तरह के हमले हो रहे हैं और तरह-तरह की साजिशें रची जा रही हैं। बड़ी ताकतें जम्मू कश्मीर की पहचान मिटा देना चाहती हैं।' उन्होंने...